फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian railways employee to get salary only getting punched in biometric machine

रेलवे कर्मचारियों को अब तभी मिलेगी सैलरी, जब बायोमेट्रिक मशीन पर लगाएंगे अंगूठा

Sun, 05 Nov 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sun, 05 Nov 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
indian railways employee to get salary only getting punched in biometric machine

अगले साल जनवरी से रेलवे कर्मचारियों को तभी सैलरी मिलेगी, जब वो अपना अटेंडेंस बायोमेट्रिक सिस्टम से लगाएंगे। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों का डाटा उनके आधार से मैप किया जाएगा, जिसके जरिए कर्मचारियों की अटेंडेंस लिया जाएगा। 

विज्ञापन


मौजूदा समय में रेलवे में यह व्यवस्था रेलवे बोर्ड, जोनल हेडक्वार्टर और कुछ चुनिंदा संस्थानों में ही उपलब्ध है। 

पढ़ें- एक घंटे से अधिक लेट हुई राजधानी-शताब्दी तो रेलवे देगा यह सर्विस फ्री
विज्ञापन


इन कर्मचारियों का भी होगा आधार से अटेंडेंस
रेलवे में स्थाई तौर पर काम कर रहे गैंगमैन से लेकर के स्टेशन अधीक्षक, ड्राइवर और गार्ड तक सभी लोगों को ड्यूटी पर आने पर सबसे पहले बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा या फिर कार्ड स्वाइप करना होगा। इसके बाद ही वो ड्यूटी कर पाएंगे। अभी रेलवे के ज्यादातर कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर पर साइन करते हैं, जिसके बाद ही उनकी तनख्वाह मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटलतीफी पर लगेगी लगाम

indian railways employee to get salary only getting punched in biometric machine
ट्रेन की पटरी काटते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

रेल मंत्रालय का प्लान है कि इससे रेल कर्मचारियों की लेटलतीफी पर लगाम लगेगी। रेलवे बोर्ड ने देर से आने वाले और काम पर नहीं आने वाले अधिकारियों की जांच करने की योजना बनाई है।

31 जनवरी, 2018 तक सभी रेलवे के जोनल ऑफिस और डिवीजन में आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू हो जाएगा। इस सिस्टम के तहत सभी कर्मचारियों को एक आईडी कार्ड दिया जाएगा, जिसमें उसका पूरा विवरण दर्ज होगा।

बायोमेट्रिक मशीन के सामने कार्ड दिखाने या स्वाइप करने से उसका अटेंडेंस बन जाएगा। कुछ मशीनों में कर्मचारियों को अंगूठा भी लगाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed