फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Origin 58 Executives Provide Employment To More Than 36 Lakh People Worldwide

भारतीय मूल के 58 कार्यपालक विश्वभर में 36 लाख से ज्यादा लोगों को देते हैं रोजगार

Thu, 09 Jul 2020 02:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Origin 58 Executives Provide Employment To More Than 36 Lakh People Worldwide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अमेरिका, कनाडा और सिंगापुर सहित 11 देशों की कंपनियों के भारतीय मूल के 58 कार्यपालकों का एक समूह दुनिया भर में 36 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है और कुल मिलाकर 1000 अरब डॉलर की कमाई करता है। अमेरिका स्थित भारतीय मूल के एक शीर्ष संगठन ने यह बात कही। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर भारतीय मूल के दिग्गज पेशेवरों के संगठन 'इंडियास्पोरा' ने कहा कि भारतीय मूल के कारोबारी नेता पहले से कहीं अधिक संख्या में कॉरपोरेट सफलता के शिखर पर पहुंच रहे हैं और इनमें से कई अपने मंचों का इस्तेमाल सामाजिक परिवर्तन की पैरोकारी के लिए कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'इंडियास्पोरा बिजनेस लीडर्स लिस्ट' में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और सिंगापुर सहित 11 विभिन्न देशों की कंपनियों के अगुवाई करने वाले 58 कार्यपालक शामिल हैं और उनके कार्यकाल के दौरान इन कंपनियों ने 23 फीसदी का वार्षिक प्रतिफल दिया। ये प्रतिफल एसएंडपी 500 कंपनियों के मुकाबले काफी अधिक है। ये कंपनियां सामूहिक रूप से दुनिया भर में 36 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती है और 1,000 अरब डॉलर से अधिक की कमाई करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका बाजार पूंजीकरण 4,000 अरब डॉलर से अधिक है। इंडियास्पोरा के संस्थापक और सिलिकॉन वैली स्थित उद्यमी एम आर रंगास्वामी ने कहा, 'व्यापार में भारतीय प्रवासियों का प्रभाव उल्लेखनीय है। यही वजह है कि हमने इस परियोजना की शुरुआत की, और हमें उम्मीद है कि हमारी सूचियों में उन लोगों का ब्यौरा आता रहेगा, जो अपने क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं।' 


भारतीय सीईओ के बारे में आम धारणा यह है कि वे तकनीकी क्षेत्र से होते हैं, लेकिन 58 सीईओ की यह सूची उस मिथक को दूर करती है। रंगास्वामी ने बताया कि ये नेता बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता वस्तुओं और परामर्श सहित कई अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। रंगास्वामी ने एक आभासी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूची जारी करते हुए कहा कि इन अधिकारियों की उम्र 37 वर्ष से 74 वर्ष के बीच है और इनकी औसत उम्र 54 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed