फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Oil planning to supply gas to households through PNG in urban gas project

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल अब पीएनजी के जरिये घरों में पहुंचाएगी गैस

Mon, 13 Aug 2018 05:00 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Indian Oil planning to supply gas to households through PNG in urban gas project
आईओसी
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) घरों में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस पहुंचाने की योजना बना रही है। इसके मद्देनजर देश की सबसे बड़ी खुदरा तेल कंपनी आईओसी अब अपने पारंपरिक तेल शोधन और विपणन कार्यक्रम की तरह ही गैस कारोबार पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। इंडियन ऑयल की शहरी गैस वितरण परियोजनाओं में अगले 5 से 8 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कंपनी को उम्मीद है कि सीएनजी ने आज वाहनों में पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल को कुछ हद तक बदला है। इसी तरह घरों में भी एलपीजी की जगह पाइप रसोई गैस का उपयोग होने लगेगा। बाजार में अपनी स्थिति को बरकरार रखने के लिये कंपनी इस कारोबारों में प्रवेश करना चाहती है।
विज्ञापन


आईओसी चेयरमैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कंपनी ने हाल में शहरी गैस वितरण (सीजीडी) के लिए आयोजित बोली प्रक्रिया में लाइसेंस के लिये अन्य सार्वजनिक कंपनियों की तुलना में अधिक आक्रामक तरह से बोली लगाई। कंपनी को करीब 20 शहरों में वाहनों के लिये सीएनजी और घरों एवं उद्योगों में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिये खुदरा लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। यह पहले से कंपनी को मिले करीब 10 लाइसेंसों के अलावा हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने 9वें दौर की बोली में 86 शहरों या भौगोलिक क्षेत्रों में से 57 के लिये बोली लगायी है। इनमें से हमें 20 शहरों में गैस की आपूर्ति करने के लिये लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। इसमें एक या दो की बढ़ोत्तरी या कमी हो सकती है। 

सिंह ने कहा कि इन शहरों में पांच से आठ सालों में कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। इसमें सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के साथ-साथ घरों में रसोई गैस पहुंचाने के लिये पाइपलाइन बिछाना शामिल हैं।


अधिकारी ने कहा कि हम देख रहे हैं कि पीएनजी धीरे-धीरे एलपीजी की जगह ले रहा है और सीएनजी का उपयोग निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल्स विनिर्माण के लिये एलपीजी उत्तम कच्चा माल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed