फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy is reviving back on track government is taking all necessary steps

पटरी पर आती दिख रही है अर्थव्यवस्था, सरकार कर रही हर संभव प्रयास

Fri, 13 Nov 2020 12:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 13 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Indian economy is reviving back on track government is taking all necessary steps
अर्थव्यवस्था - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आती दिख रही है। खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन 0.2 फीसदी की वृद्धि के साथ छह महीने बाद सकारात्मक दायरे में पहुंचा। हालांकि, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 7.61 फीसदी पर पहुंच गई। यह रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे से ऊपर है। इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनों की एक और खुराक की घोषणा की। इसमें जहां छोटे कारोबारियों के लिए पहले से चल रही ऋण गारंटी सुविधा कार्यक्रम की अवधि इस वित्त वर्ष के अंत तक बढ़ा दी गई है, वहीं नौकरी सृजन को गति देने के इरादे से नए रोजगार देने वाले उद्योगों को भविष्य निधि सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


PMI और जीएसटी संग्रह में सुधार
सीतारमण ने कहा कि एक लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है। कंपनियों के कारोबार की गति का संकेत देने वाला कंपोजिट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर में बढ़कर 58.9 रहा, जो इससे पिछले महीने में 54.6 था। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के दौरान ऊर्जा खपत में 12 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह 10 फीसदी बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। 
विज्ञापन


छह महीने बाद सकारात्मक दायरे में पहुंचा औद्योगिक उत्पादन
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी इस वर्ष के दौरान भारत की जीडीपी में गिरावट के अपने पहले के अनुमान में सुधार किया है। इस बीच, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के ताजा आंकड़े में औद्योगिक उत्पादन छह महीने के बाद सकारात्मक दायरे में पहुंच गया। खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन में 0.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सूचकांक में 77.63 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र में सितंबर महीने में 0.6 फीसदी की मामूली गिरावट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन-बिजली क्षेत्र के उत्पादन में वृद्धि 
वहीं, खनन और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में क्रमश: 1.4 फीसदी और 4.9 फीसदी की वृद्धि हुई। आईआईपी के पिछले साल सितंबर के आंकड़े को यदि देखा जाए तो इसमें 4.6 फीसदी की गिरावट आई थी। अक्तूबर 2020 के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े दिसंबर में आएंगे। औद्योगिक उत्पादन में इस साल फरवरी में 5.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी। उसके बाद कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च में 18.7 फीसदी, अप्रैल में 57.3 फीसदी, मई में 33.4 फीसदी, जून में 16.6 फीसदी और जुलाई में 10.8 फीसदी की गिरावट रही। संशोधित आंकड़े में अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 7.4 फीसदी की गिरावट रही। 


आर्थिक गतिविधियों में अपेक्षाकृत सुधार
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में ढील के साथ आर्थिक गतिविधियों में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है। इसके साथ आंकड़ा संग्रह की स्थिति भी बेहतर हुई है। हालांकि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 7.61 फीसदी पर पहुंच गई। यह रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे से ऊपर है। सरकार के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, इससे एक माह पहले सितंबर 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति 7.27 फीसदी थी। वहीं एक साल पहले अक्तूबर 2019 में यह 4.62 फीसदी रही थी। सामान्य मुद्रास्फीति में वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में तेजी के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed