फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy has recovered handsomely from pandemic induced disruptions Arvind Panagariya gave these suggestions

Indian Economy: कोरोना की मार से काफी हद तक उबरी भारतीय अर्थव्यवस्था, अरविंद पनगढ़िया ने सरकार को दिया ये सुझाव

Tue, 25 Jan 2022 12:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jan 2022 12:55 PM IST
सार

Indian Economy Has Recovered Handsomely: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए व्यवधानों से काफी हद तक उबर चुकी है। उन्होंने संभावना जताई कि यह सुधार आगे भी जारी रहेगा और 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर फिर बहाल हो जाएगी।

 

विज्ञापन
Indian economy has recovered handsomely from pandemic induced disruptions Arvind Panagariya gave these suggestions
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI

विस्तार

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए व्यवधानों से काफी हद तक उबर चुकी है। उन्होंने संभावना जताई कि यह सुधार आगे भी जारी रहेगा और 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर फिर बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन


अगली पीढ़ी के लिए कम हो राजकोषीय घाटा
अरविंद पनगढ़िया ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अब वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटे को आधा से एक प्रतिशत तक कम करने का संकेत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अब राजकोषीय घाटे को कम करने पर जोर देना चाहिए, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर अगली पीढ़ी के लिए एक बड़ा कर्ज का बोझ तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने कोविड से पहले के जीडीपी के स्तर पर लौटने के लिए काफी हद तक सुधार किया है। हालांकि, निजी खपत अभी भी अपने कोविड-19 से पहले के स्तर से नीचे है।
विज्ञापन


जीडीपी वृद्धि दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान
गौरतलब है कि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2021-22 में 9.2 प्रतिशत रहेगी। इन आंकड़ों पर बात करते हुए पनगढ़िया ने कहा कि यह आंकड़ा किस भी अन्य देश की तुलना में अधिक है। वर्तमान हालात इस ओर इशारा कर रहे हैं कि पूरे देश में पुनरुद्धार हुआ है। बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 7.3 प्रतिशत की गिरावट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है पनगढ़िया
गौरतलब है कि पनगढ़िया एक जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और इस समय कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। पनगढ़िया ने कहा कि देश में जारी कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के कारण इस महामारी के काबू में आने से पुनरुद्धार जारी रहेगा और इसमें 7 से 8 प्रतिशत वृद्धि का दौर वापस आ जाएगा।  उनका यह सुझाव ऐसे समय में आया है जबकि देश का आम बजट पेश होने में हफ्ताभर रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed