फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian companies will give maximum jobs in eight years in January March next year says report

सर्वे में दावा: भारतीय कंपनियों को अगले तीन महीने भर्तियों में तेजी की उम्मीद

Wed, 15 Dec 2021 06:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 06:07 AM IST
सार

पिछली तिमाही के मुकाबले यह 5% ज्यादा है, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 43 फीसदी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Indian companies will give maximum jobs in eight years in January March next year says report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महामारी के कारण बने हालात में लगातार सुधार के बीच भारतीय कंपनियां अगले साल जनवरी-मार्च में 8 साल में सबसे ज्यादा नौकरियां देंगी। मंगलवार को जारी मैनपावर ग्रुप के रोजगार सर्वे में दावा किया गया है कि नियोक्ताओं ने तीन महीने में नियुक्ति गतिविधियां तेज रहने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, 49% कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही में और नौकरियां देने की योजना बना रही हैं। पिछली तिमाही के मुकाबले यह 5% ज्यादा है, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 43 फीसदी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


सर्वे में शामिल 64% नियोक्ता कर्मचारियों की संख्या और बढ़ाने की तैयारी में हैं। मैनपावर ग्रुप के एमडी संदीप गुलाटी ने कहा, अर्थव्यवस्था में V-आकार में सुधार दिख रहा है। भर्ती परिदृश्य में वृद्धि संकेत हैं कि कंपनियों का कोरोना के बाद भरोसा बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी समेत इन क्षेत्रों में रहेगी नौकरियों की भरमार
डिजिटल क्षेत्र में नौकरियों की भरमार रहेगी। आईटी, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, संचार और मीडिया क्षेत्र में 60% नई नौकरियां मिलेंगी। रेस्टोरेंट्स-होटल क्षेत्र में 56% और बैंकिंग, वित्त, बीमा एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में 52% भर्तियों की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर नियोक्ता हाइब्रिड वर्किंग अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed