फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian applications decrease due to stringent provisions on the US H1B visa 

H-1B वीजा पर US की सख्ती के बाद कम हुए भारतीय आवेदन, IT कंपनियों की दिलचस्पी में आई कमी

Tue, 03 Apr 2018 07:54 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 03 Apr 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Indian applications decrease due to stringent provisions on the US H1B visa 

अमेरिका में वीजा के लिए एच-1 बी वीजा के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इस बार कड़े प्रावधानों की वजह से भारत की आईटी कंपनियां इसमें बेहद कम दिलचस्पी दिखा रही हैं। भारतीय कंपनियों ने अब तक काफी कम संख्या में एच-1 बी वीजा के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


यह वीजा कुशल भारतीय पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस बार आवेदनों की सख्ती से जांच की जाएगी। इसलिए भारतीय कंपनियों की इसमें अधिक रुचि नहीं देखी जा रही है। सेन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल के संपादकीय बोर्ड ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में एच-1 बी वीजा की यह सबसे कठिन प्रक्रिया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि इस प्रक्रिया के चलते आवेदक और कंपनियां दोनों को ही दिक्कतें आ रही हैं। अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आवेदन में जरा सी भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाचार पत्र के मुताबिक भारतीय कंपनियों पर पहले आरोप लगते रहे हैं कि वह वीजा के लिए ढेर सारे आवेदन भेजती हैं, लेकिन इस बार सख्ती के चलते बेहद नाटकीय ढंग से आवेदनों की संख्या में कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र ने लिखा कि जब कंपनियां कामगारों को उनकी पृष्ठभूमि के बजाय उनके कौशल के लिए चुनती हैं तब उनकी बढ़ती प्रतियोगिता अन्य व्यवसायों पर भी असर छोड़ती है। यही कारण है कि विदेशियों ने अमेरिकी कंपनियों में कूदने के लिए इस बार अनिच्छा प्रदर्शित की है। 
 

हजारों भारतीयों को मिलती रही है इस वीजा से नौकरी

एच-1 बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जो विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है। देश की आईटी कंपनियों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है और वे इस वीजा पर बहुत अधिक निर्भर हैं।  हर साल भारत व चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों को इस वीजा के जरिए नौकरियां मिलतीं हैं। इस वीजा के तहत नौकरी का कार्यकाल इस साल 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

अमेरिका में हुनरमंदों की कमी के चलते मिलता है वीजा
अमेरिका ऐसे विदेशी कर्मचारियों को एच-1 बी वीजा देता है, जो बेहद कुशल होते हैं, जबकि इस क्षेत्र में अमेरिका के भीतर ऐसे हुनरमंदों की कमी होती है। इसके अलावा अमेरिका के बैंकिंग, ट्रैवल और व्यावसायिक सेवाएं भारत के आईटी वर्कर्स पर निर्भर करती हैं, लेकिन इस बार वीजा के लिए सख्ती भारी पड़ती नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed