फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India will have the highest number of recruitments in the world 37% companies will increase employees

Survey: विश्व में सबसे ज्यादा भारत में होंगी भर्तियां, 37% कंपनियां तीन महीने में बढ़ाएंगी कर्मचारी

Wed, 13 Dec 2023 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Dec 2023 06:45 AM IST
सार

पश्चिमी भारत में भर्तियों की उम्मीद 39 फीसदी व उत्तरी भारत में 38 फीसदी है। पूर्वी क्षेत्र में सबसे कमजोर भर्ती की उम्मीद है। ज्यादातर कंपनियों को पदों के हिसाब से कुशल उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
India will have the highest number of recruitments in the world 37% companies will increase employees
आईटी उद्योग भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में सुस्ती के बीच अगले तीन महीनों में भारत में सर्वाधिक रोजगार मिलने की उम्मीद है। 37 फीसदी कंपनियों ने कहा, वे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगी, जो 2023 की तुलना में पांच फीसदी अधिक है। मैनपावर ग्रुप ने विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 3,100 कंपनियों पर किए एक सर्वे में कहा कि भारत में कर्मचारियों की भर्ती की संभावना 41 देशों में सबसे अधिक है। मैनपावरग्रुप इंडिया व मध्य पूर्व के एमडी संदीप गुलाटी ने सर्वे के हवाले से कहा, भारत और नीदरलैंड 37 फीसदी भर्ती की संभावना के साथ सबसे ऊपर हैं। कोस्टारिका व  अमेरिका 35 फीसदी के साथ दूसरे, मेक्सिको 34 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर भर्ती की उम्मीद 26 फीसदी है। वित्तीय व रियल एस्टेट क्षेत्र में सर्वाधिक 45 फीसदी भर्ती की उम्मीद है। आईटी में 44 फीसदी व कंज्यूमर गुड्स सेवाओं में 42 फीसदी की उम्मीद है। 

विज्ञापन

पश्चिमी भारत में ज्यादा उम्मीद
पश्चिमी भारत में भर्तियों की उम्मीद 39 फीसदी व उत्तरी भारत में 38 फीसदी है। पूर्वी क्षेत्र में सबसे कमजोर भर्ती की उम्मीद है। ज्यादातर कंपनियों को पदों के हिसाब से कुशल उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक सबसे अधिक प्रभावित
भारत में 81 फीसदी नियोक्ताओं का मानना है कि कुशल कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। इस कमी से ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और ऑटोमोटिव क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed