{"_id":"655aab97701cde17cc02c565","slug":"india-will-become-the-world-third-largest-economy-by-2030-startups-will-play-an-important-role-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Economy: भारत 2030 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप निभाएगा अहम भूमिका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indian Economy: भारत 2030 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप निभाएगा अहम भूमिका
Mon, 20 Nov 2023 06:13 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:13 AM IST
सार
नागेश्वरन ने कहा कि सरकार की बुनियादी ढांचे और सहायक नीतियों में सुधार के कारण तिरुवनंतपुरम समेत टियर-2 और 3 शहरों में भी स्टार्टअप को फलने-फूलने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
economy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्टार्टअप अहम भूमिका निभाएंगे। वे केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) की ओर से आयोजित हडल ग्लोबल 2023 के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
नागेश्वरन ने कहा कि सरकार की बुनियादी ढांचे और सहायक नीतियों में सुधार के कारण तिरुवनंतपुरम समेत टियर-2 और 3 शहरों में भी स्टार्टअप को फलने-फूलने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
सीईए ने कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। यदि भारत अपने वर्तमान विकास दर को बनाए रखता है तो उसे 2030 तक सात ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का आकार संभव है।
विज्ञापन