फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Unified Payments Interface UPI and Rupay cards will soon be accepted in France

Digital Payments: फ्रांस में भी चलेंगे यूपीआई और रुपे कार्ड, भारत ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Fri, 17 Jun 2022 02:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 02:47 AM IST
सार

लायरा नेटवर्क भारतीयों को अपनी मशीनों पर यूपीआई और रुपे कार्ड का उपयोग करके भुगतान करने की अनुमति देगा, जिससे विशेष रूप से भारत के छात्रों और पर्यटकों के लिए भुगतान करना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
India Unified Payments Interface UPI and Rupay cards will soon be accepted in France
UPI - फोटो : twitter/@rbi

विस्तार

भारत में डिजिटल लेनदेन अब रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा है, ज्यादातर लोग मोबाइल वॉलेट से ही भुगतान करते हैं। वहीं अब फ्रांस की सैर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही यहां यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और रूपे कार्ड स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन


लायरा नेटवर्क के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
फ्रांस में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने जानकारी दी कि  भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और रुपे कार्ड जल्द ही फ्रांस में स्वीकार किए जाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल (एनपीसीआई इंटरनेशनल), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा ने फ्रांसीसी भुगतान कंपनी लायरा नेटवर्क के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए भुगतान करना होगा आसान
एमओयू के मुताबिक लायरा नेटवर्क भारतीयों को अपनी मशीनों पर यूपीआई और रुपे कार्ड का उपयोग करके भुगतान करने की अनुमति देगा, जिससे विशेष रूप से भारत के छात्रों और पर्यटकों के लिए भुगतान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के साथ एमओयू बड़ी उपलब्धि
वहीं इससे पहले केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि फ्रांस में 'यूपीआई और रुपे कार्ड की स्वीकृति' के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल और फ्रांस के लाइरा नेटवर्क के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। साथ ही कहा था कि भारत एक महीने में 5.5 अरब यूपीआई लेनदेन कर रहा है। फ्रांस के साथ एमओयू हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

भूटान, यूएई और सिंगापुर चल रहा यूपीआई
भारतीय लोग पहले से ही भूटान और सिंगापुर जैसे देशों में यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं। एनपीसीआई इंटरनेशनल भी नेपाल में यूपीआई भुगतान को सक्षम करने के लिए बातचीत कर रहा है।

अप्रैल में एनपीसीआई इंटरनेशनल ने मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी नियोपे के साथ साझेदारी करने के बाद यूएई के बाजार में प्रवेश किया है। साझेदारी के साथ, एनपीसीआई के जरिए यूएई में भारतीय पर्यटक नियोपे से जुड़ी दुकानों और मर्चेंट स्टोर्स में यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।


ऑटो डेबिट भुगतान की सीमा बढ़कर अब 15,000 रुपये
आरबीआई ने ऑटो डेबिट भुगतान को लेकर सत्यापन की अतिरिक्त व्यवस्था 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी है। इसका मतलब है कि प्रति लेनदेन 15,000 रुपये के भुगतान के लिए अतिरिक्त सत्यापन जरूरी नहीं होगा। आरबीआई ने बृहस्पतिवार को कहा, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऑटो डेबिट भुगतान की रूपरेखा के क्रियान्वयन और ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा उपायों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed