फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-UK to sign pact to cut red tape for greater science & tech tie-ups

India-UK: विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत व ब्रिटेन में होगा समझौता, जितेंद्र सिंह पहुंचे ब्रिटेन

Wed, 26 Apr 2023 08:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

India-UK: नए एमओयू से कवर किए गए कार्यक्रम पर मंत्री स्तरीय विज्ञान और नवाचार परिषद की बैठक में सहमति व्यक्त की जाएगी। इसके तहत यूके-इंडिया नेट जीरो इनोवेशन वर्चुअल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह ने ट्वीट किया, "इस यात्रा का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान व विकास, स्टार्टअप, उद्योग और शिक्षा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।"

विज्ञापन
India-UK to sign pact to cut red tape for greater science & tech tie-ups
ब्रिटेन पहुचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह वैज्ञानिक अनुसंधान व विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर के यात्रा की शुरुआत की। 

डॉ जितेंद्र  सिंह ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच बहुत कुछ समान है और वर्ष 2023 भारत के लिए एक बहुत ही रोमांचक वर्ष है जब हम जी20 की मेजबानी कर रहे हैं और हम जुलाई की बैठक में यूके के शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को समर्पित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-ब्रिटेन के बीच स्टार्टअप, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

नए एमओयू से कवर किए गए कार्यक्रम पर मंत्री स्तरीय विज्ञान और नवाचार परिषद की बैठक में सहमति व्यक्त की जाएगी। इसके तहत यूके-इंडिया नेट जीरो इनोवेशन वर्चुअल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह ने ट्वीट किया, "इस यात्रा का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान व विकास, स्टार्टअप, उद्योग और शिक्षा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है।"


लंदन में ब्रिटेन के संसद परिसर में ब्रिटेन के विज्ञान मंत्री जॉर्ज फ्रीमैन के साथ बैठक के बाद वे दोनों देशों के बीच अनुसंधान पर संयुक्त समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस बारे में ब्रिटेन सरकार ने कहा कि इससे दोनों विज्ञान महाशक्तियों के बीच विज्ञान पर त्वरित और गहरा सहयोग संभव होगा। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और कुशल नौकरियां पैदा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed