{"_id":"6676a6f0469eb5d1170defd3","slug":"india-to-start-e-medical-visa-facility-for-bangladesh-nationals-open-new-consulate-in-rangpur-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh: भारत बांग्लादेश के रंगपुर में खोलेगा एक नया वाणिज्य दूतावास, पीएम मोदी ने किया एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-Bangladesh: भारत बांग्लादेश के रंगपुर में खोलेगा एक नया वाणिज्य दूतावास, पीएम मोदी ने किया एलान
Sat, 22 Jun 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:57 PM IST
सार
India-Bangladesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद से बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों नेता पिछले एक साल में कई बार मिले हैं, यह यात्रा विशेष है क्योंकि पीएम शेख हसीना एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत की पहली राजकीय अतिथि हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत इलाज के लिए आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह एलान किया। इसके साथ ही भारत देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में रहने वाले लोगों बेहतर तरीके से सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से बांग्लादेश के रंगपुर एक नया वाणिज्य दूतावास भी खोलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद से बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए इन फैसलों की जानकारी दी। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों नेता पिछले एक साल में कई बार मिले हैं, यह यात्रा विशेष है क्योंकि पीएम शेख हसीना एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत की पहली राजकीय अतिथि हैं।
विज्ञापन
पीएम ने अपने बयान में कहा, ''पिछले एक साल में हम दस बार मिले लेकिन आज की बैठक विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री हसीना हमारी तीसरी सरकार की पहली राजकीय अतिथि हैं। बांग्लादेश हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए महत्वपूर्ण है। हमने पिछले एक साल में एक साथ कई विकास कार्यक्रम पूरे किए हैं।"
विज्ञापन
पीएम ने आगे कहा , "भारत इलाज के लिए वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा शुरू करेगा। भारत ने बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए रंगपुर में एक नया सहायक उच्चायोग खोलने का फैसला किया है।"
पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले से पहले दोनों देशों की क्रिकेट टीमों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा, "मैं भारत और बांग्लादेश दोनों क्रिकेट टीमों को आज के मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश ने भारतीय रुपये में व्यापार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भारतीय ग्रिड का उपयोग करके नेपाल से बांग्लादेश तक बिजली निर्यात पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने गंगा नदी संधि के नवीकरण के लिए तकनीकी स्तर पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया है। बांग्लादेश में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन की समीक्षा के लिए एक तकनीकी दल भी बांग्लादेश जाएगा।