फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India still needs more economic reforms to attract more investment says IMF

निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को और आर्थिक सुधारों की जरूरत: IMF

Fri, 24 Jul 2020 10:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 24 Jul 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
India still needs more economic reforms to attract more investment says IMF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि कारोबारी माहौल को मजबूत बनाने तथा व्यापार में निवेश को प्रोत्साहित करने के भारत के प्रयासों ने निवेश आकर्षित करने में मदद की है। हालांकि आईएमएफ ने साथ में यह भी जोड़ा कि टिकाऊ तथा अधिक समावेशी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भारत को अभी और आर्थिक सुधार करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य प्रवक्ता गैरी राइस ने फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों के द्वारा भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की हालिया घोषणाओं के मद्देनजर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। हालिया कुछ सप्ताह के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भारत में 20 अरब डॉलर के एफडीआई की घोषणा की है। इससे इस साल भारत में आने वाला एफडीआई अभी ही 40 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में राइस ने कहा कि, 'भारत में हाल के वर्षों में, व्यापार के माहौल को मजबूत करने और व्यापार में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। इससे निवेश को आकर्षित करने और चालू खाते के वित्तपोषण की विविधता में सुधार करने में तथा बाहरी कमजोरियों को दूर करने में मदद मिली है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'प्रासंगिक सुधारों में नयी दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी), राष्ट्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल है। इन सुधारों ने भारत में कारोबार करना सुगम बनाया है और भारत विश्वबैंक के कारोबार सुगमता सूचकांक में 2018 के 100वें पायदान से छलांग लगाकर 2020 में 63वें स्थान पर पहुंच गया है।' 


राइस ने कहा, 'फिर भी मेरे विचार से और भी अधिक निवेश आकर्षित करने व टिकाऊ व समावेशी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये अभी श्रम, उत्पाद मिश्रित भूमि और अन्य आर्थिक सुधार तथा अधिक बुनियादी ढांचा निवेश आवश्यक है।' उल्लेखनीय है कि आईएमएफ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 4.5 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed