{"_id":"6526729c102f3b29660e6633","slug":"india-set-to-restrict-sugar-exports-in-threat-to-global-supply-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sugar Export: कमजोर मानसून के कारण चीनी निर्यात पर रोक लगा सकती है सरकार, रिपोर्ट्स में किया गया दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sugar Export: कमजोर मानसून के कारण चीनी निर्यात पर रोक लगा सकती है सरकार, रिपोर्ट्स में किया गया दावा
Wed, 11 Oct 2023 03:32 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:32 PM IST
सार
Sugar Export: भारत एक अक्टूबर से शुरू हुए नए सीजन के दौरान अपने चीनी निर्यात के शिपमेंट पर अंकुश लगा सकता है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलू आपूर्ति में सुधार होने पर चीनी के निर्यात के लिए कोटा तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
चीनी का निर्यात
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में मानसून के दौरान पर्याप्त बारिश नहीं होने और गन्ने की फसल प्रभावित से चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की आशंका बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत अपने चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है। अगर ऐसा होता है तो वैश्विक स्तर पर चीनी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि भारत एक अक्टूबर से शुरू हुए नए सीजन के दौरान अपने चीनी निर्यात के शिपमेंट पर अंकुश लगा सकता है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलू आपूर्ति में सुधार होने पर चीनी के निर्यात के लिए कोटा तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत में पिछले पांच वर्षों में इस बार सबसे कमजोर मानसून रहा है। कृषि उत्पादन में किसी भी गिरावट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर अगले महीने और 2024 में चुनाव से पहले खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने का दबाव बढ़ेगा। निर्यात प्रतिबंधों से बाजार में गिरावट आएगी और न्यूयॉर्क और लंदन में वायदा को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले महीने 14 विश्लेषकों, व्यापारियों और मिलमालिकों पर ब्लूमबर्ग की ओर से किए गए सर्वेक्षण में अधिकांश ने कहा कि भारत कम उत्पादन के कारण इस सीजन में चीनी के निर्यात पर रोक लगा सकता है।