फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india's top riches businessman mukesh ambani faced huge loss due corona virus effect

कोरोना वायरस के कारण मुकेश अंबानी को हुआ भारी नुकसान, दो महीने में हुआ 19 अरब डॉलर का घाटा

Mon, 06 Apr 2020 07:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
india's top riches businessman mukesh ambani faced huge loss due corona virus effect
mukesh ambani

कोरोना वायरस की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है। ऐसे में दुनिया के कई अरबपतियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का भी है। कोरोना वायरस महामारी के चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में दो महीने के दौरान 28 फीसदी की कमी आई है। 

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस महामारी और इसके कारण लागू की गई पाबंदियों के चलते शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के चलते 31 मार्च को मुकेश अंबानी की संपत्ति का मूल्य 48 अरब डॉलर रहा। परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बाजार भाव से मुकेश अंबानी की संपत्ति फरवरी से मार्च के बीच 28 फीसदी गिर गई है, जिससे उन्हें 19 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फर्म हुरुन की सूची में शामिल अन्य भारतीय उद्योगपतियों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में 37 फीसद की गिरावट आई है, जहां उन्हें छह अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख शिव नादर की संपत्ति में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई हैं, जहां उन्हें पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। कोटक बैंक के उदय कोटक की संपत्ति इस दौरान 28 फीसदी घटी है, जहां उन्हें चार अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अंबानी को छोड़कर बाकी तीनों उद्योगपति शीर्ष 100 की सूची से बाहर हो गए हैं। दरअसल कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो महीनों में भारतीय शेयर बाजार में 25 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि, यही हाल दुनियाभर की सभी कंपनियों का है जिन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले पर हुरुन रिपोर्ट के भारत के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा, ‘‘भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को शेयर बाजार में 26 फीसदी की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के 5.2 प्रतिशत कमजोर होने का असर झेलना पड़ा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 28 प्रतिशत गिरी है।’’


रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में जिन अरबपतियों की संपत्ति का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें मुकेश अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। वहीं, फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 28 फीसदी घट गई है, जहां उन्हें 30 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। उनकी मौजूदा संपत्ति घटकर 77 अरब डॉलर रह गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed