फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's retail inflation eases to 5% in September, drops within RBI tolerance band

Retail Inflation: सितंबर महीने में कीमतें नरम पड़ीं, खुदरा महंगाई दर 6.83% से घटकर 5.02% पर पहुंची

Thu, 12 Oct 2023 06:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

Retail Inflation: सितंबर महीने में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 3.39 फीसदी रह गई, जो अगस्त में 26.14 फीसदी थी। सितंबर महीने में अनाज की महंगाई दर 10.95 फीसदी रही।

विज्ञापन
India's retail inflation eases to 5% in September, drops within RBI tolerance band
retail inflation

विस्तार

खुदरा महंगाई दर में सितंबर में गिरावट दर्ज की गई है। यह अगस्त महीने के 6.83 प्रतिशत से घटकर 5.02 प्रतिशत हो गई है। देश की खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में सालाना आधार पर घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गई, यह अगस्त में 6.83 प्रतिशत थी। सितंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 6.56 प्रतिशत रही जो अगस्त में 9.94 प्रतिशत थी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बात करें तो सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर क्रमशः 5.33 प्रतिशत और 4.65 प्रतिशत रही।

विज्ञापन


सितंबर में सब्जियों की कीमतें नरम पड़ीं
सितंबर महीने में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 3.39 फीसदी रह गई, जो अगस्त में 26.14 फीसदी थी। सितंबर महीने में अनाज की महंगाई दर 10.95 फीसदी रही। ईंधन और बिजली खंड की महंगाई में सितंबर में शून्य से 0.11 प्रतिशत की गिरावट आई।
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर ने महंगाई में राहत की जताई थी उम्मीद
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सितंबर से मुद्रास्फीति में कमी आने की उम्मीद जताई थी। रिजर्व बैंक के सर्वेक्षण में शामिल अर्थशास्त्रियों समेत पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं ने अनुमान जताया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर तिमाही के 6.6 प्रतिशत से घटकर दिसंबर तिमाही में 5.5 प्रतिशत पर आ जाएगी। इसके अलावा मार्च 2024 की तिमाही में यह घटकर 5.1 पर आएगी। वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में खुदरा महंगाई दर 5.2-4.0 के बीच रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में 10.3 प्रतिशत बढ़ा आद्योगिक उत्पादन
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 10.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।


एमपीसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 5.4% रखा है महंगाई का अनुमान
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अक्टूबर की बैठक में मानसून के असमान पैटर्न और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच खाद्य कीमतों पर सतर्क दृष्टिकोण रखने की बात कहते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक का दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही के लिए महंगाई का अनुमान क्रमश: 6.4 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत और 5.2 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed