फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India’s Regulatory Reforms 2025: End of Colonial Laws, Inspector Raj Fades, Business Environment Transformed

2025 बना विनियमन क्रांति का साल: औपनिवेशिक कानून हटे, इंस्पेक्टर राज खत्म; कारोबार को मिली नई रफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 06:11 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Dec 2025 06:11 AM IST
सार

साल 2025 भारत के लिए विनियमन क्रांति का वर्ष साबित हुआ। औपनिवेशिक कानून खत्म होने, श्रम संहिताओं के सरलीकरण और सिंगल विंडो सिस्टम से कारोबार सुगम हुआ और सक्रिय कंपनियों की संख्या दोगुनी हो गई।

विज्ञापन
India’s Regulatory Reforms 2025: End of Colonial Laws, Inspector Raj Fades, Business Environment Transformed
Business News - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

भारत के आर्थिक इतिहास में वर्ष 2025 ऐसी विनियमन क्रांति लेकर आया जिसने न केवल कारोबार करना और सुगम बनाया बल्कि उन्हें बिना किसी बाधा के विस्तार का मौका भी दिया। तमाम उपनिवेशकालीन कानून खत्म होने से भारत में व्यापार करना अब किसी बाधा दौड़ जैसा नहीं रहा। वर्ष 1991 के सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नए द्वार खोले थे तो 2025 के सुधारों ने कारोबारियों को सरकारी लालफीताशाही और इंस्पेक्टर राज के डर से आजाद कर दिया।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सत्ता शीर्ष ने स्पष्ट तौर पर एक ही मंत्र अपना रखा है। व्यापारियों को कागजी खानापूरी के जाल में उलझाने के बजाय बेझिझक आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। पुराने कानूनों को खत्म करने और नियमों को सरल बनाने का ही नतीजा है कि आज भारत में कंपनियों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो चुकी है और दुनियाभर के निवेशक भारत को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार की नीतियों में बदलाव से भारत में व्यापार करना अब एक सुखद अनुभव बन गया है जबकि 2010 के दशक की शुरुआत में भारत में व्यापार करना किसी बाधा दौड़ जैसा होता था। दशकों तक, भारतीय कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाने में हिचकिचाती थी क्योंकि जैसे ही 10वें, 20वें या 100वें कर्मचारी को काम पर रखतीं, लगभग 29 केंद्रीय श्रम कानूनों में समाहित नियम-कायदे उनके गले की फांस बन जाते।
विज्ञापन


कंपनी छोटी रखने की मानसिकता बदली
कानूनी पेचदगियों से बचने के लिए अपनी कंपनी को छोटा बनाए रखने की मानसिकता 2025 में पूरी तरह बदल गई। भारत में व्यापार करना अब एक सहज अनुभव बन चुका है, सक्रिय कंपनियों की संख्या दोगुनी होना और बंदरगाहों पर जहाजों की रिकॉर्ड रफ्तार इसका प्रमाण है। सरकार ने छोटी कंपनियों के लिए टर्नओवर की सीमा दस गुना बढ़ाकर 100 रुपये करोड़ कर दी। साथ ही दर्जनों श्रम कानूनों को खत्म करके चार सरल श्रम संहिताएं बनाईं, जिससे अनिश्चितता की स्थिति पूरी तरह खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंतर प्रयासों से बदल रही सूरत
साल 2014 में निर्माण परमिट मिलने के मामले भारत 190 देशों में से 184वें स्थान पर था। कुछ करने की सिर्फ अनुमति पाने के लिए 186 दिन तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम ने स्थितियां आसान कर दी हैं। विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस श्रेणी में अब 27वें स्थान पर पहुंच गया है। सक्रिय कंपनियों की संख्या मार्च 2014 के 9.52 लाख से लगभग दोगुनी होकर मार्च 2025 में 18.51 लाख पहुंच गई।


सुधारों से बदली तस्वीर
गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा कर 76 श्रेणियों से अनिवार्य अनुपालन हटाया गया और 200 से अधिक अन्य श्रेणियों को विनियंत्रित किया गया। 25,060 करोड़ के परिव्यय के साथ निर्यात संवर्धन मिशन की शुरुआत की गई, जिसमें एमएसएमई के लिए 20,000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी शामिल है। रिजर्व बैंक ने 9,000 पुराने परिपत्रों को मात्र 238 मास्टर दिशा-निर्देशों में समेट दिया। nभारत ने ब्रिटेन, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए। 1908 और 1925 के पुराने समुद्री कानूनों को बदलकर पांच नए आधुनिक कानून लागू किए गए। जहाजों का टर्नअराउंड समय 4 दिन (2014) से घटकर 1 दिन से भी कम (2025) रह गया है। जन विश्वास 1.0 और 2.0 के तहत 200 से अधिक तकनीकी अपराधों को गैर-आपराधिक घोषित किया गया। राजग शासित राज्यों ने 1,000 से अधिक प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed