फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india's poorest people lives in these 7 states having population of 27 crore

देश के इन 7 राज्यों में रहते हैं सबसे ज्यादा गरीब, 27 करोड़ के पार है इनकी संख्या

Mon, 11 Jun 2018 04:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jun 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
india's poorest people lives in these 7 states having population of 27 crore

देश की 27 करोड़ से अधिक आबादी गरीबी में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश की 80 फीसदी गरीब आबादी गांवों में रहती है।  

विज्ञापन


हर पांच में एक भारतीय गरीब
रिपोर्ट के अनुसार देश के हर पांच व्यक्तियों में एक गरीब की श्रेणी में आता है। 2012 तक के लिए जारी इस रिपोर्ट के अनुसार जहां 2004 में इनकी संख्या 38.9 फीसदी थी, वहीं 2011 में यह आंकड़ा 21.2 फीसदी पर आ गया है। सबसे ज्यादा गरीब भी अनुसूचित जाति-जनजाति से हैं। 
विज्ञापन


इन सात राज्यों में रहते हैं सबसे ज्यादा गरीब
यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में सबसे ज्यादा गरीब लोग रहते हैं। इन राज्यों में देश की 62 फीसदी गरीब जनता रहती है। वैसे इन राज्यों में देश की 45 फीसदी जनता रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 करोड़ गरीब यूपी में 

india's poorest people lives in these 7 states having population of 27 crore

रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 तक देश में 6 करोड़ गरीब लोग यूपी में रहते थे। बिहार में 3.6 करोड़, एमपी में 2.4 करोड़, झारखंड में 1.3 करोड़ और राजस्थान में 1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे। आंकड़ो के मुताबिक देश की 25 फीसदी गरीब जनता गांवों में और 14 फीसदी शहरी इलाकों में रहती है। इनमें से 27 फीसदी छोटे गांवों में, 19 फीसदी बड़े गांवों में, 17 फीसदी छोटे शहरों में और 6 फीसदी बड़े शहरों में रहते थे। 

56 फीसदी गरीब करते हैं खाने पर खर्च
56 फीसदी गरीब लोग खाने पर खर्च करते हैं। 13 फीसदी लाइट  और ईंधन पर, 6 फीसदी शिक्षा पर और 25 फीसदी अन्य मदों पर खर्च करते हैं। अगर जातियों के हिसाब से बात करें तो फिर 43 फीसदी एसटी, 29 फीसदी एससी, 21 फीसदी ओबीसी और 12 फीसदी अन्य जातियों से आते हैं। 

मजदूरी से करते है कमाई
विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर गरीब मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। 34 फीसदी खेतों पर मजदूरी करते हैं, 30 फीसदी अपने खेतों पर कार्य करते हैं और 17 फीसदी दूसरे कार्यो में मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed