फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Per Capita Income To Grow Fivefold By FY47, Says SBI Research

SBI Report: 2047 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय पांच गुना बढ़ेगी, IT रिटर्न दाखिल करने वाले 588% ज्यादा होंगे

Fri, 18 Aug 2023 10:45 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 18 Aug 2023 10:45 AM IST
सार

SBI Research: एसबीआई रिसर्च ने एक नोट में कहा कि यह वृद्धि "ग्रेट इंडियन मिडिल इनकम क्लास" से प्रेरित होगा, जिसमें 2047 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष तक 25% करदाताओं के निम्नतम आय वर्ग से मध्यम और उच्च आय वर्ग में जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
India's Per Capita Income To Grow Fivefold By FY47, Says SBI Research
भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वित्त वर्ष 47 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय डॉलर के संदर्भ में लगभग पांच गुना बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि देश के मध्यम आय वर्ग का आकार लगातार बढ़ रहा है। एसबीआई रिसर्च के अनुसार, देश की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2023 के $2,500 डॉलर (2 लाख रुपये) से बढ़कर वित्त वर्ष 2047 तक  $12,400 डॉलर (14.9 लाख रुपये) होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


एसबीआई रिसर्च ने एक नोट में कहा कि यह वृद्धि "ग्रेट इंडियन मिडिल इनकम क्लास" से प्रेरित होगा, जिसमें 2047 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष तक 25% करदाताओं के निम्नतम आय वर्ग से मध्यम और उच्च आय वर्ग में जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कामगारों की संख्या 53 करोड़ से बढ़कर 72.5 करोड़ होने का अनुमान

नोट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 47 तक आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 588 प्रतिशत बढ़कर 48.2 करोड़ होने की उम्मीद है, जिससे कर योग्य आधार वाले कार्यबल में इसकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023 के 22.4% प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 47 में 85.3% प्रतिशत हो जाएगी। वित्त वर्ष 47 में कामगारों की संख्या 53 करोड़ से बढ़कर 72.5 करोड़ होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई रिसर्च के अनुसार मध्यम वर्ग की भारित औसत आय आकलन वर्ष 2014 (वित्त वर्ष 2013) की तुलना में 4.4 लाख रुपये से बढ़कर 13 लाख रुपये हो गई है। एसबीआई ने कहा कि 2047 में यह बढ़कर 49.7 लाख रुपये होने की उम्मीद है। यह  विशेष रूप से करदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण संभव होगा क्योंकि अधिक करदाता निम्न आय वर्ग से ऊपर की ओर जा रहे हैं।

64 फीसदी आबादी अब भी 5 लाख रुपये तक की आय वर्ग में

आकलन वर्ष 23 (वित्त वर्ष 2022) में 6.85 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया, जिसमें 64 फीसदी आबादी अब भी 5 लाख रुपये तक की आय वर्ग में है, जबकि आकलन वर्ष 2012 में यह आंकड़ा 84 फीसदी था। वित्त वर्ष 47 तक 25 फीसदी आयकर रिटर्न भरने वालों के सबसे कम आय वर्ग छोड़ने की उम्मीद है, जबकि आकलन वर्ष 2012 से 2023 की अवधि में 13.6% फीसदी लोगों ने नौकरी छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed