फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's manufacturing PMI hits 31-month high in May on substantial improvement in operating conditions

PMI: मई में विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई 31 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, लगातार 23वें महीने में पॉजिटिव

Thu, 01 Jun 2023 11:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Jun 2023 11:19 AM IST
सार

PMI: मई के पीएमआई आंकड़ों ने लगातार 23 वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का स्कोर वृद्धि को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन दर्शाता है।

विज्ञापन
India's manufacturing PMI hits 31-month high in May on substantial improvement in operating conditions
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत में विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई मई में 31 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।  एक मासिक सर्वेक्षण में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में 57.2 से बढ़कर मई में 58.7 हो गया, जो अक्टूबर 2020 के बाद से इस क्षेत्र के स्वास्थ्य में सबसे मजबूत सुधार का संकेत देता है। 

विज्ञापन


मई के पीएमआई आंकड़ों ने लगातार 23 वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का स्कोर वृद्धि को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन दर्शाता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, 'बढ़ती बिक्री पर पीएमआई का ध्यान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत निर्मित उत्पादों की मजबूत मांग को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'घरेलू ऑर्डर में तेजी से अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत होती है, जबकि बढ़ते बाहरी कारोबार से अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा मिलता है और वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति मजबूत होती है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, "संयुक्त रूप से इन दोनों ने मई में अधिक रोजगार के अवसर भी पैदा किए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed