फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserves jumped USD 8.31 billion to USD 686.145 billion for the week ended April 18, says RBI

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.145 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई के आंकड़े जारी

Fri, 25 Apr 2025 06:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 25 Apr 2025 06:06 PM IST
सार

Forex Reserves: लगातार सातवें सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है।भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.145 अरब डॉलर हो गया। 11 अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर हो गया था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India's forex reserves jumped USD 8.31 billion to USD 686.145 billion for the week ended April 18, says RBI
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.145 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


लगातार सातवें सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। 11 अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.516 अरब डॉलर बढ़कर 578.495 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 4.575 अरब डॉलर बढ़कर 84.572 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 212 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.568 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गए।


शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 70 लाख डॉलर बढ़कर 4.51 अरब डॉलर हो गई।

जालंधर स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑप बैंक का लाइसेंस रद्द

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने जालंधर स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है, क्योंकि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। पंजाब सरकार के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने का आदेश जारी करने तथा बैंक के लिए परिसमापक नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा राशि पर जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा। बैंक की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई ने कहा कि 97.79 प्रतिशत जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी जमा राशि की पूरी राशि प्राप्त करने के हकदार हैं। 31 जनवरी, 2025 तक डीआईसीजीसी ने कुल बीमित जमाराशियों में से 5.41 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed