फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserves dip by USD 1.3 bln in first week of 2023

Forex Reserves: साल के पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 अरब डॉलर घटा, स्वर्ण भंडार में इजाफा

Sat, 14 Jan 2023 10:45 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 14 Jan 2023 10:45 AM IST
सार

Forex Reserves: 6 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का फॉरेक्स रिजर्व 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 30 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान यह 562.851 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
India's forex reserves dip by USD 1.3 bln in first week of 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

वर्ष 2023 के पहले हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 6 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का फॉरेक्स रिजर्व 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 30 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान यह 562.851 अरब डॉलर था।

विज्ञापन

केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा अस्तियां में 1.747 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 496.441 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार में 461 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह 41.784 अरब डॉलर हो गया। बता दें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में देश का कुल मुद्रा भंडार 633 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये को थामने के लिए केंद्रीय बैंक आरबीआई को कई बार दखल देना पड़ा, साथ ही हाल के महीनों में जरूरी चीजों के आयात का खर्च बढ़ने से भी मुद्रा भंडार में गिरावट आई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed