फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's exports rise 6.21 pc to USD 33.57 bn in Oct: Govt data

Export-Import: अक्तूबर में निर्यात 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर हुआ, आयात में भी इजाफा

Wed, 15 Nov 2023 02:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 Nov 2023 02:41 PM IST
सार

Export-Import: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। सात महीने की अवधि के दौरान आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
India's exports rise 6.21 pc to USD 33.57 bn in Oct: Govt data
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात इस साल अक्तूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 31.6 अरब डॉलर रहा था। आयात भी अक्तूबर महीने में बढ़कर 65.03 अरब डॉलर हो गया, जो अक्तूबर 2022 में 57.91 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा अक्तूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन

अप्रैल से अक्तूबर के बीच निर्यात 244.89 अरब डॉलर रहा

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। सात महीने की अवधि के दौरान आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार के आंकड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं।

विज्ञापन


दाल आयात 112 फीसदी बढ़ा फल-सब्जियों में 53% उछाल
मांस, डेयरी, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है। वहीं, दालों का आयात 112.2 फीसदी बढ़ा है। फल-सब्जियों के आयात में 53.4% व इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं में 26% तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-अक्तूबर में व्यापार घाटे में कमी
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में देश का निर्यात 7 फीसदी घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। आयात भी 8.98 फीसदी गिरावट के साथ 391.96 अरब डॉलर रहा। व्यापार घाटा 167.14 अरब डॉलर से कम होकर 147.07 अरब डॉलर रह गया। सोना आयात 23 फीसदी बढ़कर 29.5 अरब डॉलर पहुंच गया। क्रूड में 18.72 फीसदी तेजी।


रूस से खरीदारी 64 फीसदी बढ़ी, चीन-अमेरिका से घटी
भारत का रूस से आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में 64 फीसदी बढ़कर 36.27 अरब डॉलर पहुंच गया। कच्चे तेल और उर्वरक की खरीदारी बढ़ने से आयात बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में रूस से 22.13 अरब डॉलर का आयात किया गया था। इस अवधि में चीन से आयात 60.26 अरब डॉलर से मामूली घटकर 60.02 अरब डॉलर रहा। अमेरिका से आयात भी 16 फीसदी घटकर 24.89 अरब डॉलर रह गया। यूएई से आयात में 21 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed