फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's export sector is strong despite global instability, claims FIEO President

FIEO: वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत, फियो अध्यक्ष ने किया दावा

Mon, 23 Jun 2025 07:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 23 Jun 2025 07:24 PM IST
सार

फियो के अध्यक्ष ने डॉ. एस.सी रल्हन ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत बना हुआ है। भारतीय निर्यातक शिपमेंट के मार्ग बदलने, बाजारों में विविधता लाने और वित्तीय जोखिमों का मजबूती से सामना कर  रहे हैं।

विज्ञापन
India's export sector is strong despite global instability, claims FIEO President
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूती से खड़ा है। फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष डॉ. एस.सी रल्हन ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान और इस्राइल दोनों के साथ हमारा व्यपार महत्वपूर्ण है, लेकिन भारत के कुल निर्यात और आयात में इन देशों की हिस्सेदारी सीमित है। सरकार और उद्योग संयुक्त रूप से घटनाओं पर नजर रख रहे हैं, ताकि न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित किया जा सके। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: इस्राइल का दावा- तेहरान में सरकारी ठिकानों को बनाया निशाना, कुख्यात एविन जेल पर भी किया हमला

विज्ञापन


भारतीय निर्यातक हैं जोखिमों के लिए तैयार 

फियो ने कहा कि पश्चिम एशिया के तनाव से मांग और लॉजिस्टिक्स पर कुछ अल्पकालिक प्रभाव की आशंका है। खास तौर से खाड़ी क्षेत्र में, जो भारतीय निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत को दूसरे समुद्री क्षेत्रों से निर्यात करना पड़ेगा। इससे शिपिंग लागत जरूर बढ़ेगी, अधिक समय लगेगा और समुद्री बीमा प्रीमियम से दबाव बढ़ सकता है। हालांकि भारतीय निर्यातक शिपमेंट के मार्ग बदलने, बाजारों में विविधता लाने और वित्तीय जोखिमों का मजबूती से सामना करते आ रहे हैं। एमएसएमई और बड़े पैमाने के निर्यातकों के साथ-साथ मजबूत सरकारी समर्थन तंत्र इन झटकों को कम करने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पास हैं दूसरे स्रोत

पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भरता बढ़ा दी है। इसकी बड़ी मात्रा अब होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नहीं आती है। तेल विपणन कंपनियों के पास कई सप्ताह के लिए आपूर्ति है और उन्हें कई मार्गों से ऊर्जा आपूर्ति मिल रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि ईंधन आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed