फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Dec services PMI hits 3-month high on sharp rise in new orders amid positive demand

PMI: दिसंबर में सेवा क्षेत्र का पीएमआई तीन महीने के उच्चतम स्तर पर, मांग में वृद्धि से आई तेजी

Fri, 05 Jan 2024 12:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 05 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

PMI: परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है। यह सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों के पैनल को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
India's Dec services PMI hits 3-month high on sharp rise in new orders amid positive demand
pmi

विस्तार

अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों और सकारात्मक मांग के रुख के बीच देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर दिसंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।    मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 56.9 से बढ़कर दिसंबर में 59 हो गया, जो उत्पादन में तेज वृद्धि को दर्शाता है जो सितंबर के बाद से सबसे मजबूत रहा।

विज्ञापन


परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है। यह सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों के पैनल को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


एचएसबीसी के चीफ इंडिया इकनॉमिस्ट प्रांजल भंडारी ने कहा, "भारत के सर्विस सेक्टर ने कारोबारी गतिविधियों में तेजी के साथ साल का अंत शानदार तरीके से किया।" कुल नए कारोबार में वृद्धि को अंतरराष्ट्रीय बिक्री में निरंतर वृद्धि से समर्थन मिला। सेवा प्रदाताओं ने दिसंबर के दौरान ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, मध्य पूर्व और दक्षिण अमेरिका में स्थित ग्राहकों से उच्च मांग देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed