फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India on Top of 12 major countries in Retail Inflation

Retail Inflation: खुदरा महंगाई में भारत 12 प्रमुख देशों में शीर्ष पर, दुनियाभर में दरों को बढ़ाने का लक्ष्य

Tue, 26 Jul 2022 02:31 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Jul 2022 02:31 AM IST
सार

महंगाई दर (Inflation Rate) सबसे ज्यादा वेनेजुएला (Venezuela) में है जो 167 फीसदी है। इसके बाद तुर्की में महंगाई की दर 78.6 फीसदी, अर्जेंटीना (Argentina) में 64 फीसदी, रूस में 15.9 फीसदी और पोलैंड में 15.5 फीसदी महंगाई की दर है। ब्राजील में 11.9 फीसदी और स्पेन में 10.2 फीसदी महंगाई दर बनी हुई है। 

विज्ञापन
India on Top of 12 major countries in Retail Inflation
retail inflation

विस्तार

महंगाई के मोर्चे पर लगातार बढ़ रही चुनौती के बीच दुनिया के प्रमुख 12 देशों की तुलना में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। भारत में खुदरा महंगाई जून महीने में 7 फीसदी से ऊपर रही, जबकि 12 प्रमुख देशों में इससे कम रही। इन देशों की बात करें तो सउदी अरबिया में खुदरा महंगाई सालाना आधार पर 2.3 फीसदी रही है। चीन में यह 2.5 फीसदी जबकि जापान में भी यह इसी स्तर पर रही है। स्विटजरलैंड में 3.4 फीसदी और इंडोनेशिया में यह 4.4 फीसदी रही है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार महंगाई को रोकने की उपाय कर रहे हैं। वे ब्याज दरों को बढ़ाकर मांग पर दबाव बनाना चाहते हैं। बावजूद इसके अभी तक सभी देशों में महंगाई का स्तर उनके लक्ष्य से ज्यादा बना हुआ है। 

विज्ञापन


वेनेजुएला में सबसे ज्यादा महंगाई
महंगाई की दर सबसे ज्यादा वेनेजुएला में है जो 167 फीसदी है। इसके बाद तुर्की में महंगाई की दर 78.6 फीसदी, अर्जेंटीना में 64 फीसदी, रूस में 15.9 फीसदी और पोलैंड में 15.5 फीसदी महंगाई की दर है। ब्राजील में 11.9 फीसदी और स्पेन में 10.2 फीसदी महंगाई दर बनी हुई है। 
विज्ञापन


अमेरिका में भी नौ फीसदी से ज्यादा महंगाई
महंगाई की आंच से अमेरिका भी प्रभावित है। यहां पर 9.1 फीसदी महंगाई दर है। जबकि यूके में 9.4 फीसदी है। आयरलैंड में 9.1, पुर्तगाल और स्वीडन में 8.7-8.7, नीदरलैंड में 8.6, यूरोजोन में 8.6 और कनाडा में 8.1 फीसदी की महंगाई दर है। इटली और मैक्सिको में 8-8 फीसदी की महंगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खुशहाल देश में भी महंगाई सात फीसदी से ऊपर
सबसे खुशहाल देश माने जाने वाले फिनलैंड में महंगाई की दर 7.8 फीसदी पर है। थाईलैंड में 7.7 फीसदी, जर्मनी में 7.6 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका में 7.4 फीसदी और न्यूजीलैंड में महंगाई की दर 7.3 फीसदी है। इन ऊंची दरों से निपटने के लिए इस साल मार्च के बाद से कई देशों ने दरों में अचानक तेज बढ़ोतरी की है। भारत ने बिना तय समय के मई में अचानक दरों में 0.5 फीसदी की बढ़त कर सबको चौंका दिया था। जबकि जून में इसने अपनी बैठक में 0.40 फीसदी की बढ़त की थी। दरों में पिछले चार सालों में पहली बार बढ़त की गई थी। 


दिसंबर तक छह फीसदी रेपो दर का लक्ष्य
आरबीआई का लक्ष्य रेपो दर को दिसंबर तक 6 फीसदी से ऊपर ले जाने का है जो अभी 4.90 फीसदी पर है। इसी तरह से अमेरिका ने इस साल में दरों को 3.4 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है जो अभी 1.50 फीसदी है। मार्च से अब तक 3 बार दरों को बढ़ाया है। अमेरिका ने 28 साल में पहली बार इतनी बढ़ोतरी की है। इससे पहले 1994 में इसने दरों को बढ़ाया था। 
 
देश महंगाई दर
ताइवान 2.3 फीसदी
ऑस्ट्रेलिया 5.1 फीसदी
सिंगापुर 5.6 फीसदी
फ्रांस 5.8 फीसदी
दक्षिण कोरिया 6.00 फीसदी
फीलीपींस 6.1 फीसदी
भारत 7.01 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed