फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India, Oman strengthen economic ties with announcement of 3rd tranche of Joint Investment Fund

India-Oman Ties: भारत और ओमान के बीच आर्थिक साझेदारी हुई और मजबूत, संयुक्त निवेश कोष की तीसरी किस्त का एलान

Sat, 16 Dec 2023 05:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 16 Dec 2023 05:37 PM IST
सार

India-Oman Ties: विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक और ओमान निवेश प्राधिकरण के बीच 50-50 प्रतिशत के संयुक्त उद्यम में ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में निवेश को निर्देशित करके आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।

विज्ञापन
India, Oman strengthen economic ties with announcement of 3rd tranche of Joint Investment Fund
विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-ओमान के बीच आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष की तीसरी किस्त की घोषणा की गई है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार और पूंजी सहयोग में एक प्रमुख मील का पत्थर है। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शनिवार को एक विशेष ब्रीफिंग में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान हासिल की गई इस उपलब्धि के बारे में बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''भारत-ओमान व्यापार और पूंजी सहयोग के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष की तीसरी किस्त की घोषणा है। विदेश सचिव ने यह भी कहा कि भारतीय स्टेट बैंक और ओमान निवेश प्राधिकरण के बीच 50-50 प्रतिशत के संयुक्त उद्यम में ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में निवेश को निर्देशित करके आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यह कोष 30 करोड़ डॉलर यानी करीब 2500 करोड़ रुपये का होगा। फंड को भारतीय स्टेट बैंक और ओमान निवेश प्राधिकरण के बीच 50-50 संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित किया गया है, जिसने अनिवार्य रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में निवेश किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में ओमान की ओर से प्रत्यक्ष पूंजी निवेश का मजबूत आधार किया गया तैयार

फंड की पिछली दो किस्तों, जिनका मूल्य क्रमशः 100 मिलियन और 200 मिलियन डॉलर था, ने एक मजबूत आर्थिक गठबंधन के लिए आधार तैयार किया। उन्होंने कहा, 'शुरुआती दो चरणों में दोनों देशों और नेतृत्व के बीच बातचीत में विश्वास दिखा और भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते क्षेत्रों में प्रत्यक्ष पूंजी निवेश के माध्यम से आर्थिक संबंधों का एक बहुत मजबूत आधार तैयार किया गया। 


क्वात्रा ने कहा, "तीसरी किस्त के बारे में बताया गया है कि यह 300 मिलियन की होगी। ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष की तीसरी किस्त की घोषणा न केवल पर्याप्त वित्तीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को भी मजबूत करती है।"

दोनों देशों में रुपये में कारोबार संभव
भारत-ओमान के बीच यूपीआई के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि दोनों देशों में रुपये में कारोबार की भी संभावना है।

इससे पहले दिन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने एक नए 'भारत-ओमान संयुक्त दृष्टिकोण, भविष्य के लिए एक साझेदारी' पर सहमति दी जिसके तहत दोनों देश दस अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे।


ओमान के सुल्तान का भारत की राजकीय यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। सुल्तान का स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) वी मुरलीधरन ने किया, वे शुक्रवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed