फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India not to import butter, other dairy products said Rupala, Milma terms unethical cross-border sale

Milk: केंद्रीय मंत्री बोले- भारत मक्खन व अन्य डेयरी उत्पाद नहीं करेगा आयात, दूध पर केरल-कर्नाटक में मनमुटाव

Fri, 14 Apr 2023 05:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Apr 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
India not to import butter, other dairy products said Rupala, Milma terms unethical cross-border sale
डेयरी उत्पाद - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश मक्खन और अन्य डेयरी उत्पादों का आयात नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि घरेलू क्षेत्र की मदद से ही आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'इसमें (डेयरी उत्पादों की कमी की खबरों में) कोई सच्चाई नहीं है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के प्रभारी रूपाला ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "इन उप्पादों का कोई आयात नहीं होगा।"   उन्होंने कहा कि देश में दूध की कोई कमी नहीं है और सरकार नियमित रूप से निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, 'मांग बढ़ी है। हमारे पास विशाल अप्रयुक्त क्षेत्र है, हम इसका दोहन करने की कोशिश करेंगे... हम इसका उचित तरीके से प्रबंधन करेंगे और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।' उन्होंने किसानों और उपभोक्ताओं से भी इस बारे में चिंता नहीं करने का आग्रह किया है। डेयरी उत्पादों की खुदरा कीमतों में वृद्धि पर मंत्री ने कहा कि कीमतों के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


केरल-कर्नाटक के बीच दूध की 'अनैतिक' बिक्री पर मनमुटाव
वहीं दूसरी ओर अब तमिलनाडु के बाद केरल में भी दूध पर सियासत शुरू हो गई है। केरल सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (केसीएमएमएफ) जो अपने ब्रांड मिल्मा के नाम से जानी जाती है, ने कुछ राज्यों के दुग्ध विपणन महासंघों की अपने-अपने राज्यों के बाहर के बाजारों में आक्रामक तरीके से प्रवेश करने की प्रवृत्ति को 'अनैतिक' करार दिया है।     
विज्ञापन


कर्नाटक मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अपने नंदिनी ब्रांड के दूध और अन्य उत्पादों को बेचने के लिए केरल के कुछ हिस्सों में अपने आउटलेट खोलने की आलोचना करते हुए मिल्मा ने कहा कि यह सहकारी भावना का पूरी तरह से उल्लंघन है जिसके आधार पर देश के डेयरी क्षेत्र को लाखों डेयरी किसानों के लाभ के लिए संगठित किया गया है। उन्होंने कहा, 'हाल के दिनों में कुछ राज्य दुग्ध विपणन महासंघों की ओर से अपने मुख्य उत्पादों को अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र से बाहर बेचने की प्रवृत्ति बढ़ी है। यह संघीय सिद्धांतों और उन सहकारी भावनाओं का घोर उल्लंघन करता है, जिसके आधार पर त्रिभुवनदास पटेल और डॉ वर्गीज कुरियन जैसे अग्रदूतों की ओर से देश के डेयरी सहकारी आंदोलन का निर्माण और पोषण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed