फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India needs to grow at 8-9 pc for 20 years to become developed country by 2047: Deloitte

Indian GDP: 2047 तक विकसित देश बनने के लिए भारत को 8-9% वृद्धि दर की जरूरत, डेलॉय ने जताया अनुमान

Fri, 08 Sep 2023 12:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 08 Sep 2023 12:17 PM IST
सार

Indian GDP: डेलॉय दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी ने कहा कि भारत को 'चीन प्लस वन' रणनीति से फायदा मिल सकता है, क्योंकि कोई दूसरा देश इस तरह के परिचालन के पैमाने और आकार की पेशकश नहीं कर सकता, जैसा भारत में उपलब्ध है।

विज्ञापन
India needs to grow at 8-9 pc for 20 years to become developed country by 2047: Deloitte
अर्थव्यवस्था जीडीपी - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 20 वर्षों में 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि दर की जरूरत है। डेलॉय दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी ने यह बात कही। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


शेट्टी ने कहा कि भारत को 'चीन प्लस वन' रणनीति से फायदा मिल सकता है, क्योंकि कोई दूसरा देश इस तरह के परिचालन के पैमाने और आकार की पेशकश नहीं कर सकता, जैसा भारत में उपलब्ध है। अंतरिक्ष क्षेत्र के क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पहले ही 200 स्टार्टअप हैं और यहां 2040 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आ सकता है।
विज्ञापन


शेट्टी ने पीटीआई को बताया, 'हमें एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए कम से कम 2047 तक 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर की जरूरत है। मध्यम आय स्तर से हमें आगे बढ़ना होगा... इस गति से वृद्धि आसान नहीं है। दुनिया में बहुत कम देश ऐसे हैं, जो सालाना 8-9 प्रतिशत की गति से बढ़ने में सक्षम हैं।' मोदी ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत निकट भविष्य में शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'मुझे यकीन है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देशों में होगा। हमारी अर्थव्यवस्था और भी अधिक समावेशी होगी।' भारत इस समय अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed