{"_id":"6568847ab489ebc5b60ce650","slug":"india-logs-july-september-quarter-gdp-growth-at-9-1-highest-in-four-quarters-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDP: चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.1 प्रतिशत रही जीडीपी, सरकार के आंकड़ों में सामने आई यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GDP: चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.1 प्रतिशत रही जीडीपी, सरकार के आंकड़ों में सामने आई यह बात
Thu, 30 Nov 2023 06:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:17 PM IST
सार
GDP: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत थी। तुलनात्मक रूप से, अर्थव्यवस्था ने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की थी। पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 17.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जीडीपी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत थी। तुलनात्मक रूप से, अर्थव्यवस्था ने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की थी। पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 17.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6% रही, जो भारतीय रिजर्व बैंक के 6.5% के अनुमान से अधिक है।
हालिया वृद्धि दर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए केंद्रीय बैंक की भविष्यवाणियों को पार कर गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि की गति जारी रहने और चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6.4 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर दर्ज करने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
बता दें कि बीएफएसआई इनसाइट शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गवर्नर ने कहा था कि आर्थिक गतिविधियों की गति को देखते हुए, कुछ शुरुआती संकेतकों में आए कुछ शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जब भी नवंबर के अंत में जारी किए जाएंगे, पूरी संभावना है कि सभी को चौंका देंगे।