फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India has the highest trade deficit with 11 member countries in RCEP

आरसीईपी में भारत को 11 सदस्य देशों के साथ सबसे ज्यादा व्यापार घाटा

Mon, 20 May 2019 12:47 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 20 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
India has the highest trade deficit with 11 member countries in RCEP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एशिया-प्रशांत और दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार बढ़ाने को बनाए गए क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) में शामिल 16 देशों में से सबसे ज्यादा व्यापार घाटा भारत को हो रहा है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में भारत को इस समूह के 11 देशों के साथ व्यापार घाटा सहना पड़ा है।

विज्ञापन

दरअसल, नवंबर 2012 में बनाए गए आरसीईपी में आसियान समूह के 10 सदस्य और मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) के छह सदस्य देश शामिल हैं। 

व्यापार आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में ब्रुनेई, जापान और मलयेशिया के साथ भारत के व्यापार घाटे में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह क्रमश: 0.5 अरब डॉलर, 7.1 अरब डॉलर और 3.8 अरब डॉलर रहा है। हालांकि, आस्ट्रेलिया के साथ व्यापार घाटा पिछले साल के 10 अरब डॉलर से घटकर 8.9 अरब डॉलर, चीन के साथ 63 अरब डॉलर से घटकर 50.2 अरब डॉलर, इंडोनेशिया के साथ 12.5 अरब डॉलर से 10.1 अरब डॉलर, कोरिया के साथ 11.9 अरब डॉलर से 11 अरब डॉलर, न्यूजीलैंड के साथ 0.3 अरब डॉलर से 0.2 अरब डॉलर और थाईलैंड के साथ 3.5 अरब डॉलर से घटकर 2.7 अरब डॉलर पर आ गया है। सबसे बड़ा बदलाव सिंगापुर के साथ दिखा जहां 2017-18 में भारत को 2.7 अरब डॉलर का व्यापार लाभ हुआ था, जो 2018-19 में 5.3 अरब डॉलर के व्यापार घाटे में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


घरेलू उत्पादकों पर होगा असर
विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापार घाटे में लगातार इजाफा होने से घरेलू उत्पादकों पर बुरा असर पड़ेगा। निर्यात के मुकाबले आयात बढ़ने से असंतुलन पैदा होगा, जिसका असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। हालांकि, कई विश्लेषकों का मानना है कि इस भागीदारी में भारत को अन्य देशों का बड़ा बाजार हासिल होता है, लेकिन उसका लाभ उठाने के लिए हमें अपना निर्यात बढ़ाने पर जोर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed