फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India gets 5th set of Swiss bank account details under automatic info exchange framework

Swiss Bank: भारत को बैंक खातों के विवरण की पांचवीं किस्त मिली, स्विटजरजैंड ने बयान जारी कर दी ये जानकारी

Mon, 09 Oct 2023 05:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 09 Oct 2023 05:14 PM IST
सार

Swiss Bank: साझा किए गए विवरणों में नाम, पता, निवास स्थान और कर पहचान संख्या सहित खाता नंबर और वित्तीय जानकारी शामिल है। इसके साथ ही वित्तीय रिपोर्टिंग, खाता शेष और पूंजीगत आय से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है।

विज्ञापन
India gets 5th set of Swiss bank account details under automatic info exchange framework
Swiss bank - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत को वार्षिक ऑटोमैटिक सूचना आदान-प्रदान के तहत अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खातों के ब्योरे का नया सेट मिल गया है। स्विट्जरलैंड ने 104 देशों के साथ करीब 36 लाख वित्तीय खातों का ब्योरा साझा किया है।स्विट्जरलैंड और भारत के बीच सूचनाओं का यह पांचवां वार्षिक आदान-प्रदान है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के साथ साझा किए गए नए विवरण "सैकड़ों वित्तीय खातों" से संबंधित हैं, जिनमें कुछ व्यक्तियों, कॉर्पोरेट्स और ट्रस्टों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


साझा किए गए विवरणों में नाम, पता, निवास स्थान और कर पहचान संख्या सहित खाता नंबर और वित्तीय जानकारी शामिल है। इसके साथ ही वित्तीय रिपोर्टिंग, खाता शेष और पूंजीगत आय से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है।अधिकारियों ने कहा कि आदान-प्रदान पिछले महीने हुआ था और स्विट्जरलैंड द्वारा सितंबर 2024 में जानकारी का अगला सेट साझा किया जाएगा। आदान-प्रदान की गई जानकारी कर अधिकारियों को यह सत्यापित करने की अनुमति देती है कि करदाताओं ने अपने कर रिटर्न में सही जानकारी दी है या नहीं।
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से जारी एक बयान में संघीय कर प्रशासन (एफटीए) ने सोमवार को सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान (एईओआई) के तहत वैश्विक मानक के दायरे में 104 देशों के साथ वित्तीय खातों की जानकारी का आदान-प्रदान किया है। इस साल कजाखस्तान, मालदीव और ओमान को भी पूर्व की 101 देशों की सूची में शामिल किया गया है। वित्तीय खातों की संख्या में लगभग दो लाख की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed