फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Forex reserves spiked snapping nine shrinkages now at near to 600 Billion dollar

Forex Reserve: लगातार नौ हफ्तों की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, फिर 600 अरब डॉलर के करीब पहुंचा

Sat, 28 May 2022 12:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 28 May 2022 12:29 PM IST
सार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 20 मई को समाप्त हुए सप्ताह में उछाल देखने को मिला है। इससे पहने 13 मई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार टूटकर लगभग 593 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। जबकि उससे पहले छह मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 595.954 अरब डॉलर रह गया था।  

विज्ञापन
India Forex reserves spiked snapping nine shrinkages now at near to 600 Billion dollar
फॉरेक्स रिजर्व - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जारी नौ हफ्तों की गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया। 20 मई को समाप्त हुए सप्ताह में इसमें उछाल दर्ज किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो इसमें 4.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर 597.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक का लक्ष्य है कि फॉरेक्स रिजर्व को 600 अरब डॉलर के आंकड़े पर बनाए रखा जाए। 

विज्ञापन


देश के स्वर्ण भंडार में आई तेजी
बता दें कि 13 मई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार टूटकर लगभग 593 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले छह मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 595.954 अरब डॉलर रह गया था।  20 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में 1.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की है। इसके अलावा देश के गोल्ड रिजर्व या स्वार्ण भंडार में बीते सप्ताह 25.3 करोड़ डॉलर की तेजी देखने को मिली, जबकि इससे पिछले सप्ताह इसमें 1.17 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


छह माह में 30 अरब डॉलर की कमी
विदेशी मुद्रा भंडार में बीते सप्ताहों में लगातार जारी गिरावट के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशी निवेशकों की जोरदार बिकवाली के चलते भारतीय मुद्रा रुपया पर दबाव में इजाफा हुआ। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते छह माह में देश के फॉरेक्स रिजर्व में करीब 30 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, अब इसमें फिर से सुधार देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही फॉरेक्स रिजर्व अपने 600 अरब डॉलर के निर्धारित मानक पर फिर से पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed