फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Foreign Exchange Reserves Declined By more than 35 crore dollar

35.3 करोड़ डॉलर घटा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, इसलिए आई गिरावट

Sat, 19 Sep 2020 11:15 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 19 Sep 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
India Foreign Exchange Reserves Declined By more than 35 crore dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले हफ्ते अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.66 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
इससे पहले चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर रहा था। समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट आना है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम अंग होता है। इस दौरान एफसीए 84.1 करोड़ डॉलर घटकर 497.52 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में दर्शाए गए एफसीए की कमी में यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य वैश्विक मुद्राओं का उतार-चढ़ाव भी शामिल है। 
विज्ञापन


49.9 करोड़ डॉलर बढ़ा स्वर्ण भंडार
समीक्षाधीन सप्ताह में देश का कुल स्वर्ण भंडार 49.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.02 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 1.482 अरब डॉलर हो गया। मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.637 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed