{"_id":"62157c21a8b2145aa329244c","slug":"india-exports-increased-by-26-4-percent-to-25-33-billion-dollar-between-april-and-january-exports-increased-by-46-5-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य मंत्रालय: देश का निर्यात 26.4 फीसदी बढ़कर 25.33 अरब डॉलर, अप्रैल से जनवरी के बीच 46.5 फीसदी बढ़ा था निर्यात ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
वाणिज्य मंत्रालय: देश का निर्यात 26.4 फीसदी बढ़कर 25.33 अरब डॉलर, अप्रैल से जनवरी के बीच 46.5 फीसदी बढ़ा था निर्यात
Wed, 23 Feb 2022 05:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:43 AM IST
विज्ञापन
भारत के निर्यात में बढ़ोतरी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के वस्तुओं का निर्यात फरवरी में 21 फरवरी 2022 तक 26.4 फीसदी बढ़कर 25.33 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल एक फरवरी से 21 फरवरी के बीच निर्यात 20.04 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-जनवरी में देश का निर्यात 46.53 फीसदी बढ़कर 335.44 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 228.9 अरब डॉलर था। मंत्रालय को उम्मीद है कि निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा। उधर, कपड़ा सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पांच साल में कपड़ा निर्यात बढ़कर 100 अरब डॉलर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन