फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India exports in April increased know about Trade Deficit of the country

आयात-निर्यात: अप्रैल महीने में निर्यात में आया उछाल, जानिए कितना रहा व्यापार घाटा

Sun, 02 May 2021 01:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sun, 02 May 2021 01:39 PM IST
सार

देश का निर्यात कारोबार अप्रैल माह में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में 10.17 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
India exports in April increased know about Trade Deficit of the country
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

देश का निर्यात कारोबार अप्रैल माह में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में 10.17 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इस दौरान आयात भी दो गुना से अधिक बढ़कर 45.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले अप्रैल महीने में 17.09 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


15.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया व्यापार घाटा 
वाणिज्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि, 'भारत अप्रैल माह में शुद्ध रूप से आयातक रहा है और महीने का व्यापार घाटा 15.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डॉलर के मुकाबले दोगुने से अधिक है।'
विज्ञापन


मार्च में 14.12 अरब डॉलर था व्यापार घाटा
मार्च में व्यापार घाटा बढ़कर 14.12 अरब डॉलर पहुंच गया था, जो एक साल पहले मार्च 2020 में 9.98 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत का वस्तु निर्यात मार्च 2021 में सालाना आधार पर 58.23 फीसदी बढ़कर 34 अरब डॉलर रहा। मार्च 2020 में यह 21.49 अरब डॉलर था।' यह पहली बार है जब किसी महीने में निर्यात 34 अरब डॉलर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल निर्यात में आई थी गिरावट 
पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से निर्यात कारोबार में 60.28 फीसदी की तीव्र गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं इस साल मार्च में निर्यात 60.29 फीसदी बढ़कर 34.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।


इन वस्तुओं के निर्यात का सकारात्मक रुख
अप्रैल 2021 में तेल आयात 10.8 अरब डॉलर का रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 4.65 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल माह में जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक रुख रहा उनमें रत्न एवं आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तेल खल, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पापद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed