{"_id":"5f40c0e34159e738080fca53","slug":"india-export-to-china-inceased-by-78-percent-during-coronavirus-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में चीन ने जमकर की भारतीय उत्पादों की खरीदारी, 78 फीसदी बढ़ा निर्यात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना काल में चीन ने जमकर की भारतीय उत्पादों की खरीदारी, 78 फीसदी बढ़ा निर्यात
Sat, 22 Aug 2020 12:23 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
चीन में भारतीय उत्पादों का निर्यात 78 फीसदी बढ़ा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार महामारी से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, एक ओर जहां भारत में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर चीन ने भारतीय सामानों का जमकर आयात किया है। इस साल जून में चीन में भारतीय उत्पादों का निर्यात 78 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
चीन में निर्यात का प्रमुख कारण
चीन में भारतीय उत्पादों की निर्यात का प्रमुख कारण लोहा, स्टील, अयस्तक और जैविक पदार्थों की मांग रही। दरअसल, जिन देशों में कोरोना वायरस महामारी को काबू में कर लिया गया है, वहां निर्यात बढ़ा है। सिर्फ चीन ही नहीं, भारत से अन्य एशियाई देशों में भी निर्यात में इजाफा हुआ है। भारत अपने कुल निर्यात का 16 फीसदी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में करता है।
विज्ञापन
इन देशों में घटा भारत का निर्यात
इससे पहले अप्रैल माह में चीन में भारतीय उत्पादों के निर्यात में 60.2 फीसदी की गिरावट आई थी। जबकि जुलाई में इसमें 10 फीसदी की बढ़त आई थी। कोरोना के कारण अमेरिका, ब्राजिल और यूके में भारत का निर्यात कम हुआ है। मलयेशिया में भारत का निर्यात 76 फीसदी रहा, वियतनाम में 43 फीसदी और सिंगापुर में 37 फीसदी।
विज्ञापन
क्रिसिल की रिपोर्ट से पता चलता है कि निर्यात उन देशों में बढ़ेगा, जहां कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं और आर्थिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं। चीन इसका सबसे बेहतर उदाहरण है। अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले चीन में कोरोना का कहर सबसे पहले आया और सबसे पहले उबरने में कामयाब भी रहा। अप्रैल-जून तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 3.2 फीसदी रही।
तीन साल के आयात और निर्यात पर आधारित केस स्टडी पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि चीन का 70 फीसदी निर्यात 10 क्षेत्रों से जुड़ा है, जिसमें 671 अरब डॉलर मूल्य की इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उपकरण के निर्यात का 26.09 फीसदी और 417 अरब डॉलर मूल्य के कंप्यूटर उपकरण के निर्यात का 10.70 फीसदी भी शामिल हैं।