फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-Canada Free Trade Agreement negotiations paused Due to certain political developments in Canada

FTA: भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौता वार्ता रुकी; राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से लगा ब्रेक

Fri, 15 Sep 2023 05:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Sep 2023 05:13 PM IST
सार

वार्ता की शुरुआत 2010 में हुई थी और 2017 में रोक दी गई थी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार वर्ष 2021-22 में सात अरब डॉलर था, जो वर्ष 2022-23 में 8.16 अरब डॉलर का हो चुका है।

विज्ञापन
India-Canada Free Trade Agreement negotiations paused Due to certain political developments in Canada
India and Canada PM

विस्तार

भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता रुक गई है। कनाडा में कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से कनाडा-भारत एफटीए वार्ता रुकी हुई है। दोनों सरकारों के बीच मुद्दे सुलझने के बाद बातचीत फिर से शुरू होगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


हालांकि, करीब दो सप्ताह पहले भी खबर आई थी कि कनाडा ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता पर रोक लगा दी है। कहा गया था कि दोनों देश आपसी सहमति से वार्ता भविष्य में फिर से शुरू करेंगे। कनाडाई पक्ष ने बताया था कि वह अर्ली प्रोग्रेस ट्रेड एग्रीमेंट (ईपीटीए) को रोक रहे हैं। इससे हम दोनों वार्ता पर प्रगति और अगले कदमों का जायजा ले सकेंगे। हम आपसी सहमति से तय करेंगे कि वार्ता कब बहाल होगी।
विज्ञापन


पिछले साल दोबारा शुरू हुई थी समझौता वार्ता
भारत व कनाडा के बीच अबतक करीब दर्जनभर मुक्त व्यापार समझौता वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल मार्चा में दोनों देशों ने अंतरिम समझौते के लिए फिर से समझौता वार्ता शुरू की थी, जिसे आधिकारिक तौर पर ईपीटीए के रूप में जाना जाता है। वार्ता की शुरुआत 2010 में हुई थी और 2017 में रोक दी गई थी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार वर्ष 2021-22 में सात अरब डॉलर था, जो वर्ष 2022-23 में 8.16 अरब डॉलर का हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समझौते का यह होगा फायदा
इस प्रकार के समझौतों में दोनों देश व्यापार सामग्री पर सीमा शुल्क न्यूनतम अथवा खत्म कर देते हैं। वे सेवा व निवेश के क्षेत्र में व्यापार प्रोत्साहन नियमों में ढील देते हैं। भारतीय उद्योग कपड़ा व चमड़ा आधारित उत्पादों पर कर खत्म करने और पेशेवरों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करने की अपेक्षा रख रहा था, जबकि कनाडा ने डेयरी व कृषि उत्पाद क्षेत्र में रूचि दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed