फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India can avoid power crisis by doubling the energy efficiency of AC

AC: एसी की ऊर्जा दक्षता को दोगुना कर बिजली संकट टाल सकता है भारत, उपभोक्ताओं के बचेंगे 2.2 लाख करोड़

Thu, 27 Mar 2025 04:31 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 27 Mar 2025 04:31 AM IST
सार

देश में गर्मी की शुरूआत से ही पारा बढ़ने लगा है। इस बीच भारत में एयर कंडीशनर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि देश में 2035 तक नए रूम एसी की संख्या 15 करोड़ बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
India can avoid power crisis by doubling the energy efficiency of AC
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

भारत में अगले दशक में रूम एयर कंडीशनर (एसी) की संख्या में 13-15 करोड़ की बढ़ोतरी होगी। इससे 2035 तक  देश की अधिकतम बिजली मांग 180 गीगवाट से अधिक बढ़ सकती है, जो कुल अनुमानित मांग का 30 फीसदी है। इससे देश में बिजली संकट उत्पन्न हो सकता है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के भारत ऊर्जा एवं जलवायु केंद्र (आईईसीसी) के अध्ययन में कहा गया, भारत अगले 10 वर्षों में कमरे के एसी की ऊर्जा दक्षता को दोगुना कर गंभीर बिजली संकट से बच सकता है और ग्राहकों को 2.2 लाख करोड़ रुपये तक की बचत करा सकता है। अध्ययन के मुताबिक, बिजली की मांग बढ़ाने में एसी की सबसे अधिक भूमिका होती है। आर्थिक विकास और एसी की बढ़ती मांग के कारण भारत की कुल बिजली खपत में घरेलू क्षेत्र का हिस्सा 2012-13 के 22 फीसदी से बढ़कर 2022-23 में 25 फीसदी हो गया है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Report: GDP आगे बढ़ने से निजी क्षेत्र को मिलेगी मदद; वैश्विक जोखिमों से निपटने के लिए निजी निवेश करना होगा तेज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चालू वित्त वर्ष में बिकेंगे 14 लाख एसी
गर्मी जल्द शुरू होने से चालू वित्त वर्ष में देश में 14 लाख यूनिट एसी बिकने की उम्मीद है। 2025-26 में बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 18 लाख पहुंच सकती है। गोदरेज एंटरप्राइजेज के एप्लायंसेज कारोबार के प्रमुख कमल नंदी ने कहा, गर्मियों के जल्द शुरू होने से एसी की मांग 30-35 फीसदी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए नए उत्पाद लॉन्च किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- UPI: देशभर में कई जगहों पर यूपीआई सेवा हुई ठप, उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed