फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India best-performing country in South Asia in terms of trade facilitation UNESCAP report

UNESCAP: व्यापार सुविधा देने में दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत सबसे शानदार, 93.55 फीसदी रहा प्रभावशाली स्कोर

Sat, 08 Jul 2023 06:35 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Jul 2023 06:35 AM IST
सार

2023 के सर्वे में 140 से अधिक अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। 60 व्यापार सुविधा उपायों के मूल्यांकन के बाद भारत को 93.55 प्रतिशत के प्रभावशाली स्कोर के साथ सबसे आगे रखा गया है। 2021 में भारत का स्कोर 90.32 प्रतिशत था।

विज्ञापन
India best-performing country in South Asia in terms of trade facilitation UNESCAP report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यापार सुविधा प्रदान करने के मामले में भारत दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है। डिजिटल और सतत व्यापार सुविधा पर वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार भारत ने 2021 की तुलना में काफी सुधार किया है। एशिया प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


2023 के सर्वे में 140 से अधिक अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। 60 व्यापार सुविधा उपायों के मूल्यांकन के बाद भारत को 93.55 प्रतिशत के प्रभावशाली स्कोर के साथ सबसे आगे रखा गया है। 2021 में भारत का स्कोर 90.32 प्रतिशत था।

विज्ञापन
  • 2023 के सर्वे में विभिन्न उप संकेतकों में भारत की असाधारण प्रगति को मान्यता दी गई है।
  • देश ने पारदर्शिता, औपचारिकताएं, संस्थागत व्यवस्था व सहयोग और कागज रहित व्यापार के चार प्रमुख क्षेत्रों में 100 फीसदी का स्कोर हासिल किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इन पहलों का प्रमाण है यह सफलता  
सर्वे में हासिल उल्लेखनीय स्कोर असल में व्यापार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और व्यापार की सुविधा के लिए भारत के अथक प्रयासों का प्रमाण हैं। इसमें सिंगल विंडो इंटरफेस (स्विफ्ट), प्री-अराइवल डेटा प्रोसेसिंग, ई-संचित, समन्वित सीमा प्रबंधन जैसी पहलों के माध्यम से हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया गया है।


महिलाओं को कारोबार में बढ़ाने में भी भारत ने किया सुधार
भारत ने महिलाओं को कारोबार की सुविधा देने के क्षेत्र में भी पर्याप्त सुधार किया है। 2021 के 66.7 फीसदी के मुकाबले 2023 में भारत को इस श्रेणी में 77.8 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। यह सरकार की लैंगिक समावेशिता और व्यापार क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


भारत का समग्र स्कोर कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन जर्मनी जैसे कई विकसित देशों से अधिक
वित्त मंत्रालय ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, भारत का समग्र स्कोर कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी आदि सहित कई विकसित देशों से अधिक रहा है। भारत के समग्र स्कोर में साल-दर-साल सुधार जारी रहा है, जो अगली पीढ़ी के व्यापार सुविधा उपायों को शुरू करके व्यापार करने में आसानी को और बढ़ाने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता का संकेत देता है।

केंद्र के इन प्रयासों को दर्शाता है सर्वे
मंत्रालय ने कहा, सह सर्वेक्षण भारत में व्यापार करने में आसानी को बढ़ाने और देश में व्यापार सुविधाजनक माहौल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सीमा शुल्क विभाग की ओर से उठाए गए फेसलेस कस्टम्स, पेपरलेस कस्टम्स और संपर्क रहित कस्टम्स, ट्यूरेंट कस्टम्स जैसे व्यापार सुविधा उपायों के प्रभाव को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed