फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India aiming to achieve one-third of the global milk production by 2030 says nddb chairman

Assam: '2030 तक वैश्विक दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी एक तिहाई हो', बोले NDDB के अध्यक्ष मीनेश शाह

Sat, 02 Mar 2024 12:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

मीनेश शाह ने कहा कि सरकार और एनडीडीबी एक साथ मिलकर काम कर रही है। पशुओं का प्रजनन, स्वास्थ्य और पोषण इस संबंध में महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले पांच-छह वर्षों से हमारा दूध उत्पादन छह प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
India aiming to achieve one-third of the global milk production by 2030 says nddb chairman
दूध का उत्पादन - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, जिससे 2030 तक वैश्विक दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी एक तिहाई हो सके। एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


वर्तमान में भारत की हिस्सेदारी 24 फीसदी 
लक्ष्य को हासिल करने के लिए पशुओं के प्रजनन, पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, "वर्तमान में विश्व के कुल दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 24 फीसदी या एक-चौथाई है। इसका हमारी जीडीपी में 4-5 फीसदी का योगदान है। हमारा मकसद वैश्विक स्तर पर इसे 30 फीसदी तक बढ़ाना है।"
विज्ञापन


मीनेश शाह ने कहा, "सरकार और एनडीडीबी एक साथ मिलकर काम कर रही है। पशुओं का प्रजनन, स्वास्थ्य और पोषण इस संबंध में महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले पांच-छह वर्षों से हमारा दूध उत्पादन छह प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है, जबकि वैश्विक विकास दर दो फीसदी है। हमें इसे बरकरार रखना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में एनडीडीबी राज्य सरकार के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम कंपनी बना रही है। उन्होंने आगे कहा, "सात वर्षों में दूध की खरीद बढ़ाने और अधिक किसानों को सहकारी आंदोलन के तहत लाने की योजना है।" उन्होंने बताया कि एनडीडीबी अधिक सौर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर भी कम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed