फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India aiming at USD 500 billion exports for FY23 DGFT official says this big thing

Export Aiming: भारत अगले वित्त वर्ष 500 अरब डॉलर का निर्यात करेगा, जानें 2027 तक क्या है लक्ष्य

Fri, 21 Jan 2022 09:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Jan 2022 09:57 PM IST
सार

500 billion exports for FY23: भारत ने अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। अतिरिक्त विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) ने शुक्रवार अपने निर्यात लक्ष्स के बारे में जानकारी साझा की। 
 

विज्ञापन
India aiming at USD 500 billion exports for FY23 DGFT official says this big thing
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत ने अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। अतिरिक्त विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) की ओर से शुक्रवार अपने निर्यात लक्ष्स के बारे में यह अहम जानकारी साझा की गई। 

विज्ञापन


कोरोना ने नए सिरे से सोचना सिखाया
डीजीएफटी की ओर से कहा गया कि कोरोना महामारी ने देश को विश्व व्यापार के बारे में नए सिरे से सोचने और फिर से कल्पना करने के बारे में सिखाया है। बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक अमिय चंद्रा ने कहा कि दिसंबर 2021 में निर्यात 37.8 अरब डॉलर रहा, जो कि किसी एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। 
विज्ञापन


2027 तक 1000 डॉलर निर्यात का लक्ष्य 
संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष में हम 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य छूने के लिए तैयार हैं। अब तक पहले नौ माह में देश का निर्यात 301.38 अरब डॉलर रहा है। चंद्रा ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2027 तक 1,000 अरब डॉलर के निर्यात का है। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है ऐसी आशंका थी कि महामारी के दौर में विदेश व्यापार में तेजी से गिरावट आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि कोरोना ने हमें और मजबूत होना सिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे
अमेरिका भारत बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के नए अध्यक्ष अतुल केशप ने शुक्रवार को कहा कि अपने संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति कर चुके अमेरिका और भारत को इन्हें नए स्तर पर ले जाने के साथ द्विपक्षीय कारोबार में 500 अरब डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल के लिए बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दर्शाना आवश्यक है कि अमेरिका और भारत वैश्विक वृद्धि के वाहक हो सकते हैं, 21वीं सदी में समद्धि और वृद्धि के मॉडल बन सकते हैं। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच 2020-21 में कुल द्विपक्षीय कारेाबार 80.5 अरब डॉलर था, 2019-20 में यह 88.9 अरब डॉलर था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed