India@100: बिजनेस टुडे की 'इकोनॉमी समिट' 26 को, 25 वर्षों में भारत को लीडिंग इकोनॉमी बनाने पर होगी चर्चा
India@100: आने वाले 25 वर्षों के लिए देश की अर्थव्यवस्था के विकास पथ का खाका खींचने और ग्लोबल मार्केट में भारत को लीडिंग इकोनॉमी बनाने के विषय पर चर्चा के लिए 26 अगस्त 2022 को दिल्ली के ताजमहल होटल में India@100 इकोनॉमी समिट का आयोजन होगा। यह आयोजन बिजनेस टुडे की ओर से किया जा रहा है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर अपनी अब तक की उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। यह समय अर्थव्यवस्था के अभूतपूर्व विकास के पथ को आगे बढ़ाने, सही नीतियां बनाने और ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए नई तैयारियों में जुटने का है।
आने वाले 25 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था के विकास पथ का खाका खींचने और ग्लोबल मार्केट में वैश्विक नेतृत्व की स्थिति हासिल करने के लिए बिजनेस टुडे की ओर से 26 अगस्त 2022 को दिल्ली के ताजमहल होटल में India@100 इकोनॉमी समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
दिन भर चलने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया जाएगा। इन विषयों पर चर्चा से देश की अर्थव्यवस्था के टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास का एक खाका तैयार होगा जो अगले 25 वर्षों में भारत के वैश्विक नेतृत्व के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।
अगले 25 वर्षों में भारत के लिए निरंतर विकास की रूपरेखा तैयार करने, उस पर चर्चा करने और मदद करने के लिए देश के शीर्ष राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और कॉरपोरेट क्षेत्र के दिग्गज इकोनॉमी समिट में शामिल होंगे।
India@100 इकोनॉमी समिट को ये राजनेता और कॉरपोरेट वर्ल्ड के दिग्गज करेंगे संबोधित
- नितिन गडकरी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन और स्टील मंत्री, भारत सरकार
- धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री भारत सरकार
- आरके सिंह, ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार
- अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री, भारत सरकार
- शशि थरुर, कांग्रेस नेता
- सुनील भारती मित्तल, फाउंडर और चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेस
समिट के दौरान ये अर्थशास्त्री भी रखेंगे अपने विचार
- रमेश चंद, सदस्य, नीति आयोग
- शामिका रवि, डायरेक्टर-रिसर्च, ब्रूकिंग इंस्टीट्यूशन
- अजीत राणाडे, वीसी, गोखले इंस्टीच्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स
अन्य प्रमुख वक्ता
- अनंत महेश्वरी, प्रेसिडेट, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
- सीपी गुरनानी, एमडी व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, टेक महिंद्रा
- एन. गणपति सुब्रह्मण्यम, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टीसीएस
- पीयूष एन. सिंह, सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडिया गिजनेस लीड, एक्सेंचर
- सोहिंदर गिल, सीईओ, हीरो इलेक्ट्रिक व्हिकल
- विवेक भाटिया, एमडी व सीईओ, थिसेनक्रुप इंडस्ट्रीज इंडिया
- अनिल चौधरी, एमडी व सीईओ, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया
- आशीष गायकवाड़, एमडी, हनिवेल ऑटोमेशन इंडिया