{"_id":"688877ba76adc74fa60130b9","slug":"income-of-farmers-doubled-government-implemented-recommendations-of-swaminathan-commission-claims-shivraj-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agriculture: 'कई किसानों की आय हुई दोगुनी, सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कीं', शिवराज का दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Agriculture: 'कई किसानों की आय हुई दोगुनी, सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कीं', शिवराज का दावा
Tue, 29 Jul 2025 12:56 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:56 PM IST
सार
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद में कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से कई किसानों की आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत अब किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कृषि उपज के लिए एमएसपी तय की जाती है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से कई किसानों की आय दोगुनी हो गई है। यह दावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद में किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Report: एआई और मशीन लर्निंग नौकरियों में 42 फीसदी की वृद्धि, जून 2025 में नियुक्ति गतिविधि में आया जोरदार उछाल
विज्ञापन
सरकार ने 1.83 लाख करोड़ रुपये के बीमा दावों का निपटान किया
लोकसभा में चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की रिकॉर्ड खरीद की है। सस्ते दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराए हैं और 1.83 लाख करोड़ रुपये के बीमा दावों का निपटान किया है।
विज्ञापन
किसानों की आय हुई दोगुनी- चौहान
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के आश्वासन पर सवाल किया। चौहान ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कई किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
चौहान ने यूपीए सरकार की आलोचना की
कृषि मंत्री ने पिछली यूपीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को यूपीए सरकार ने खारिज किया था।
मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकर किया
चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत अब किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कृषि उपज के लिए एमएसपी तय की जाती है। मंत्री ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने दावा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से बाजार में गड़बड़ी पैदा होगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन