{"_id":"5a686b2c4f1c1b4f588b4732","slug":"in-last-three-years-of-central-government-petrol-diesel-on-highest-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के 3 साल में सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल, अब आखिरी आस बजट पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
मोदी सरकार के 3 साल में सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल, अब आखिरी आस बजट पर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीन साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। अगर सरकार ने बजट में किसी तरह की कोई राहत नहीं दी, तो फिर पेट्रोल 100 रुपये तो डीजल 90 रुपये के करीब पहुंच सकता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की घोषणा करके आम जनता को राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन
चार महानगरों में यह रही पेट्रोल की कीमत
बुधवार को देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमत तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली में पेट्रोल 72.43 रुपये प्रति लीटर रहा, जो कि अगस्त 2014 में 72.51 रुपये था। कोलकाता में यह 75.13 रुपये रहा, मुंबई में 80.15 रुपये और चेन्नई में 75.12 रुपये रहा।
विज्ञापन
अगस्त 2014 में मुंबई में पेट्रोल 80.60 रुपये रहा था, वहीं चेन्नई में यह 75.78 रुपये रहा था। कोलकाता में पेट्रोल का इससे पहले सबसे उच्चतम प्राइस अक्टूबर 2014 में रहा था जब दाम 75.46 रुपये रहा था।
विज्ञापन
मुंबई में 68 रुपये पहुंचा डीजल का दाम
दिल्ली में डीजल का दाम 63.38 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में यह 66.04, 67.50 और 66.84 रुपये प्रति लीटर पर रहा। डीजल का उपयोग ज्यादातर खाने-पीने की वस्तुओं को ट्रांसपोर्ट करने के लिए होता है। अगर डीजल का दाम ऐसे ही बढ़ता रहा तो फिर महंगाई बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
कच्चा तेल 70 डॉलर के पार
petrol
बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती करने और डिमांड बढ़ने से कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
वित्त मंत्री करेंगे पीएम मोदी से परामर्श
पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उनकी तरफ से वित्त मंत्रालय को प्रस्तुत पूर्व बजट ज्ञापन के तहत पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क को कम करने का प्रस्ताव दिया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा हैं इसलिए प्रधानमंत्री के परामर्श के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
वित्त मंत्री करेंगे पीएम मोदी से परामर्श
पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उनकी तरफ से वित्त मंत्रालय को प्रस्तुत पूर्व बजट ज्ञापन के तहत पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क को कम करने का प्रस्ताव दिया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा हैं इसलिए प्रधानमंत्री के परामर्श के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।