{"_id":"5ea7912b8ebc3e08ed245f19","slug":"in-99-acres-dot-com-survey-90-percent-buyer-says-house-prices-will-come-down-after-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी खरीदार बोले, लॉकडाउन के बाद घटेंगी मकान की कीमतें","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
90 फीसदी खरीदार बोले, लॉकडाउन के बाद घटेंगी मकान की कीमतें
Tue, 28 Apr 2020 07:42 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 28 Apr 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
flat
- फोटो : amar ujala
90% खरीदारों को उम्मीद है कि लॉकडाउन के बाद मकानों के दाम घटेंगे। रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म 99एकर्स डॉट कॉम के एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इसके अनुसार, खरीदारों में से 40% लॉकडाउन से पहले मकान खरीदना चाहते थे, लेकिन सस्ते होने की उम्मीद में इन्होंने अभी खरीदारी को टाल दिया है। वहीं, 60% एक साल के भीतर मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सर्वे में शामिल 59% ने बाजार में अनिश्चितता और 30% ने वित्तीय कारणों से खरीदारी को टाल दिया है। 31% ने कहा, अचल संपत्ति अब भी निवेश का सबसे अच्छा विकल्प है। इसके बाद 24% ने एफडी, 24% ने गोल्ड और 21% ने शेयर बाजार में निवेश को बेहतर बताया। कंपनी ने कहा, सर्वे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, लखनऊ के 1,761 मकान खरीदारों से बातचीत पर आधारित है।
विज्ञापन
9 फीसदी बढ़े दाम
देश के 9 प्रमुख शहरों में एक साल में मकान के दाम 9% तक बढ़ गए हैं। संपत्ति सलाहकार कंपनी प्रॉपटाइगर ने कहा, मांग घटने और जरूरत से अधिक आपूर्ति के बावजूद कीमतों में तेजी आई है। जनवरी-मार्च, 2020 के दौरान सात शहरों में मकानों की औसत कीमत बढ़ी है, जबकि एक शहर में यह स्थिर और एक में गिरावट देखी गई है। नोएडा में कीमत 1% बढ़कर 3,922 रुपये वर्ग फुट पहुंच गई है।
विज्ञापन