{"_id":"64d02b857b1bc1906f0153c3","slug":"import-of-bulk-drugs-from-china-increased-by-75-percent-in-nine-years-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन से थोक दवाओं का आयात नौ वर्षों में बढ़कर 75 फीसदी पहुंचा, भारत पड़ोसी पर काफी हद तक निर्भर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
China: चीन से थोक दवाओं का आयात नौ वर्षों में बढ़कर 75 फीसदी पहुंचा, भारत पड़ोसी पर काफी हद तक निर्भर
Mon, 07 Aug 2023 04:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:53 AM IST
सार
इलेक्ट्रॉनिक से लेकर खिलौने और अन्य उत्पादों पर चीन की निर्भरता कम करने में सरकार को सफलता नहीं मिल रही है। चीन से थोक दवा आयात पिछले नौ वर्षों में 62 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक से लेकर खिलौने और अन्य उत्पादों पर चीन की निर्भरता कम करने में सरकार को सफलता नहीं मिल रही है। चीन से थोक दवा आयात पिछले नौ वर्षों में 62 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो गया है। केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत विभिन्न घरेलू विनिर्माण परियोजनाओं के चालू होने के बावजूद भारत चीन पर काफी हद तक निर्भर है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, चीन से थोक दवा का आयात, मूल्य और मात्रा दोनों लिहाज से वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 71 और 75 फीसदी हो गया। वित्त वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा 64 फीसदी और 62 फीसदी था। वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2022-23 तक चीन से कुल थोक दवा आयात करीब सात फीसदी की दर से बढ़ा। वित्त वर्ष 2013-14 में देश ने दवा का कुल 5.2 अरब डॉलर का आयात किया।
विज्ञापन
इसमें से 2.1 अरब डॉलर का आयात चीन से हुआ। वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 6.4 अरब डॉलर का आयात हुआ। इसमें चीन का हिस्सा 2.6 अरब डॉलर रहा। 2020-21 में सात अरब डॉलर के आयात में चीन की हिस्सेदारी 2.9 अरब डॉलर रही।
विज्ञापन