{"_id":"633eefeb82253246f42ba23f","slug":"imf-warns-igher-recession-risk-darkening-global-outlook-project-world-growth-usd-4-trillion-lower-through-2026","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMF Warning: वैश्विक मंदी की आशंकाओं पर आईएमएफ ने चेताया, गहराते आर्थिक संकट को लेकर किया आगाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IMF Warning: वैश्विक मंदी की आशंकाओं पर आईएमएफ ने चेताया, गहराते आर्थिक संकट को लेकर किया आगाह
Thu, 06 Oct 2022 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:40 PM IST
सार
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने गुरुवार को जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक वृद्धि में गिरावट की आशंका जताई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने कैलेंडर वर्ष 2023 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान को एक बार फिर घटा दिया है। IMF का कहना है कि 2026 तक विश्व अर्थव्यवस्था में चार लाख करोड़ डॉलर की गिरावट आ सकती है। IMF ने मंदी के जोखिम को लेकर आगाह किया और गहराते आर्थिक संकट से निपटने के लिए पॉलिसी बनाने की अपील की।
विज्ञापन
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने गुरुवार को जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक वृद्धि में गिरावट की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि चीजों के बेहतर होने के पहले और खराब होने की आशंका अधिक दिख रही है। ऐसा नहीं है कि चीजें बेहतर नहीं होंगी, लेकिन इसे पहले यह और ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।
विज्ञापन
जॉर्जिवा ने कहा कि आईएमएफ वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अनुमान को पहले ही तीन बार कम कर चुका है। इसके वर्ष 2022 में घटकर 3.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब इसके 2.9 फीसदी ही रह जाने की संभावना बनती दिख रही है।
विज्ञापन