फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF says Indian economy to grow at 9.5 per cent this year and 8.5 in 2022

आईएमएफ का अनुमान: इस साल 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 2022 में 8.5 फीसदी की उम्मीद

Tue, 12 Oct 2021 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Oct 2021 09:12 PM IST
सार

आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 9.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं, अगले साल यानी साल 2022 में 8.5 फीसदी की दर से इसमें वृद्धि का अनुमान है। 

विज्ञापन
IMF says Indian economy to grow at 9.5 per cent this year and 8.5 in 2022
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की दर से गिरावट आई थी। मगर इस साल इसमें बढ़ोतरी का अनुमान है और यह अनुमान आईएमएफ ने लगाया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमानों के मुताबिक, साल 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, अगले साल यानी साल 2022 में 8.5 फीसदी की दर से इसमें वृद्धि का अनुमान है। 

विज्ञापन


वहीं, अमेरिका के इस साल छह फीसदी और अगले साल 5.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि हो सकती है। आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था 2021 में आठ प्रतिशत और 2022 में 5.6 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि उनके जुलाई के पूर्वानुमान की तुलना में 2021 के लिए वैश्विक वृद्धि अनुमान को मामूली रूप से संशोधित कर 5.9 प्रतिशत कर दिया गया है और 2022 के लिए यह 4.9 प्रतिशत पर जस का तस रहेगा।
विज्ञापन


आईएमएफ के ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में भारत के वृद्धि अनुमानों को इस साल जुलाई में जारी अपने पिछले अनुमान पर स्थिर रखा गया है, हालांकि यह अप्रैल के अनुमानों के मुकाबले 1.6 फीसदी कम है। आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी ताजा डब्ल्यूईओ के अनुसार 2021 में पूरी दुनिया की वृद्धि दर 5.9 प्रतिशत और 2022 में 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीनाथ ने कहा, 'हमने भारत के लिए इस साल के अपने वृद्धि पूर्वानुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। मेरा मतलब है कि भारत एक बेहद कठिन दूसरी लहर से बाहर आया और जुलाई में एक बड़ी गिरावट आई, लेकिन हमारे पुर्वानुमान में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।' गोपीनाथ ने कहा कि वित्तीय बाजार के संबंध में भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed