फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF says India's GDP growth to moderate to 7 pc in 2024 and 6.5 pc in 2025

IMF: 2024 में 7% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, आईएमएफ बोला- महंगाई के खिलाफ लड़ाई काफी हद तक जीत ली गई

Tue, 22 Oct 2024 08:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Oct 2024 08:01 PM IST
सार

International Monetary Fund: आईएमएफ ने वाशिंगटन में जारी वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य में अनुमान लगाया है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2024 और 2025 में 3.2 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति को काबू में करने के दौरान असामान्य रूप से जुझारू रही है।

विज्ञापन
IMF says India's GDP growth to moderate to 7 pc in 2024 and 6.5 pc in 2025
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2023 के 8.2 प्रतिशत से घटकर 2024 में सात प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। 2025 में यह और घटकर 6.5 प्रतिशत रह जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को यह अनुमान जताया। 

विज्ञापन


आईएमएफ ने कहा कि कोविड महामारी की वजह से बनी दबी मांग खत्म हो गई है, क्योंकि अर्थव्यवस्था अपनी क्षमता के साथ फिर से आकार ले रही है। आईएमएफ के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के खिलाफ लड़ाई काफी हद तक जीत ली गई है, हालांकि कुछ देशों में कीमतों का दबाव अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रमुख मुद्रास्फीति 2022 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत की ऊंचाई पर पहुंच गई थी, जिसके बाद यह 2025 के अंत तक गिरकर 3.5 प्रतिशत तक आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह 2000 और 2019 के बीच 3.6 प्रतिशत के औसत स्तर से भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमएफ ने वाशिंगटन में जारी वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य में अनुमान लगाया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि 2024 और 2025 में 3.2 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति को काबू में करने के दौरान असामान्य रूप से जुझारू रही।


उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर कमोबेश 3.2 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी। ‘‘हालांकि, कुछ कम आय वाले देशों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर में उल्लेखनीय कमी आ सकती है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed